IND vs AUS ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किस-किस को मिला मौका
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS ODI Team India’s ODI squad vs Australia Rohit Sharma
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS ODI Team India’s ODI squad vs Australia Rohit Sharma
IND vs AUS ODI: चार टेस्ट मैचों के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज भी होनी है। इसके लिए बीसीसीआई ने रविवार शाम टीम का ऐलान भी कर दिया है। वनडे टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, जबकि जयदेव उनादकट को भी मौका मिला है। टेस्ट में आउट ऑफ फार्म चल रहे केएल राहुल भी वनडे सीरीज में शामिल किए गए हैं।
India’s ODI squad vs Australia
Rohit Sharma (C), S Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, KL Rahul, Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), R Jadeja, Kuldeep Yadav, W Sundar, Y Chahal, Mohd Shami, Mohd Siraj, Umran Malik, Shardul Thakur, Axar Patel, Jaydev Unadkat
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहला वनडे नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि रोहित शर्मा सीरीज के शुरुआती वनडे में कप्तानी नहीं संभालेंगे। क्योंकि वह पारिवारिक कारणों से टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। रोहित की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस दौरान टीम का नेतृत्व करेंगे।
पहला वनडे,17 मार्च, मुंबई
दूसरी वनडे 19 मार्च, मुंबई
तीसरा वनडे, 22 मार्च, चेन्नई
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: