नई दिल्ली: बांग्लादेश के ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में शाकिब ने इस तरह कहर बरपाया कि आयरलैंड के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए। पावरप्ले में 5 विकेट चटकाकर शाकिब अल हसन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के नंबर 1 बॉलर

शाकिब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के नंबर 1 बॉलर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा। साउदी के नाम 107 मैचों में 134 विकेट दर्ज हैं। शाकिब ने 135वां विकेट लेते ही उन्हें पछाड़ दिया। शाकिब के नाम 114 मैचों में 136 विकेट हो चुके हैं।

विज्ञापन

T20 करियर में 450 से ज्यादा विकेट

इसके साथ ही शाकिब के नाम टी-20 करियर में 450 से ज्यादा विकेट हो गए हैं। वह इस मामले में दुनिया के पांचवें गेंदबाज हैं। टी-20 करियर में अब तक सबसे ज्यादा विकेट वेस्ट इंडीज के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने चटकाए हैं। उनके नाम 615 विकेट दर्ज हैं। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए शाकिब ने अपने पूरे चार ओवर 8 ओवर के अंदर फेंके। उन्होंने कुल 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

और पढ़िए – ‘बेल्टों से खाई मार, शरीर पर पड़ गए निशान…’, टीम इंडिया के क्रिकेटर ने याद किए दिल दहला देने वाले दिन

इस तरह चटकाए 5 विकेट

उन्होंने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर लॉर्कन टकर का विकेट लेकर तेवर दिखा दिए थे। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर रॉस अडैर को बोल्ड मारकर चलता किया। इसी ओवर की छठी गेंद पर शाकिब ने गेराथ डेलानी को लिटन दास के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया। दो ओवर में 3 विकेट चटका चुके शाकिब जोश से भर गए। अब वे कहां रुकने वाले थे। अब शाकिब पावरप्ले का आखिरी ओवर डालने आए। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को एलबीडब्ल्यू और छठी पर हैरी टेक्टर को बोल्ड कर शाकिब ने आयरलैंड की कमर तोड़ डाली। शाकिब के ये टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी बार 5 विकेट थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ