---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान: रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, रिंकू सिंह समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार रात 19वें एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। पुरुष चयन समिति ने 19 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 के लिए भारतीय टीम चयनित की है। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार रात 19वें एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। पुरुष चयन समिति ने 19 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 के लिए भारतीय टीम चयनित की है। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगी।

रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान 

सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। जबकि टीम में रिंकू सिंह को भी जगह मिल गई है। यशस्वी जायसवाल, प्रभसिमरन सिंह, हुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, शिवम मावी और शिवम दुबे ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई है।

---विज्ञापन---

(सीनियर पुरुष) टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

---विज्ञापन---

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन

महिला टीम का भी ऐलान 

इसके साथ ही बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने 19 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाले 19वें एशियाई खेल के लिए भारतीय की टीम का चयन किया। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 19 से 28 सितंबर 2023 तक टी20 प्रारूप में होगी। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। जबकि स्मृति मंधाना को उप कप्तान बनाया गया है।

---विज्ञापन---

19वें एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया (सीनियर महिला) टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु , राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर

First published on: Jul 14, 2023 11:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola