‘मिल-बांटकर खाएंगे…’, सरफराज-पंत के मजेदार मोटिवेशन के बाद जडेजा ने मचाया कहर, VIDEO वायरल
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर एक मजेदार पल देखने को मिला. जब जडेजा को गेंद नहीं मिल रही थी, तब सरफराज खान और ऋषभ पंत ने मजाकिया अंदाज में उनका हौसला बढ़ाया. इसके बाद जडेजा ने विकेट भी हासिल किया.
India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी में भारत ने देवदत्त पडिक्कल की शानदार 167 रनों की पारी के दम पर 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला.
जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने लंच ब्रेक तक सिर्फ 99 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए. इसी दौरान मैदान पर एक मजेदार नजारा देखने को मिला, जब सरफराज खान और ऋषभ पंत अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का हौसला बढ़ाते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
---विज्ञापन---
सरफराज और पंत ने जडेजा का बढ़ाया हौसला
गॉल टेस्ट में भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है. गेंदबाजी के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने रविंद्र जडेजा से पहले युवा स्पिनर मानव सुथार और कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए भेजा. गिल का यह फैसला सही साबित भी हुआ. सुथार ने लंच से पहले 2 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप ने भी एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. हालांकि, जडेजा को अपनी बारी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा.
जब तक जडेजा को गेंद नहीं मिली, तब तक सब्स्टीट्यूट फील्डर सरफराज खान ने अपने मजाकिया अंदाज में उनका हौसला बढ़ाया. सरफराज ने जडेजा से कहा, “अभी लंबा गेम है, जड्डू भाई, मिल-बांटकर खाएंगे.” यानी अभी मुकाबला लंबा है और आपको भी विकेट लेने का मौका जरूर मिलेगा. इसी दौरान विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत भी इस मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि, “बस अब तलवार चलाएंगे.” इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
---विज्ञापन---
THIS IS PEAK ENTERTAINMENT IN CRICKET..!!! 😂❤️
– Sarfaraz Khan to Jadeja "Abhi Lamba game hai Jaddu bhai, Milbaat ke Khaayenge".
सरफराज और पंत की यह मजेदार बातचीत जडेजा के लिए काफी असरदार साबित हुई. लंच से ठीक पहले जडेजा को गेंदबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने जल्द ही विकेट चटकाकर टीम को सफलता दिलाई. उन्होंने अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को अपना शिकार बनाया. डी सिल्वा 42 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह श्रीलंका ने सिर्फ 90 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया.
Ravindra Jadeja finds the perfect length, gets it to grip and beat the Lankan skipper all ends up. 🕸️
हिंदी न्यूज़/खेल/'मिल बांटकर खाएंगे…’, सरफराज पंत के मजेदार मोटिवेशन के बाद जडेजा ने मचाया कहर, VIDEO वायरल
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.