IND vs SL: सिराज के रॉकेट थ्रो से बाल-बाल बचे PAK अंपायर, गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बड़ा हादसा टल गया. मोहम्मद सिराज के रॉकेट थ्रो से पाकिस्तान अंपायर को गंभीर चोट लगने से बची, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए सभी खिलाड़ी टेंशन में आ गए थे.

Image Credit: X

Image Credit: X

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जा रहा है. 17 अगस्त को यानी खेल के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 284 रनों पर समेट दिया. खेल के तीसरे दिन मैदान पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब मोहम्मद सिराज के रॉकेट थ्रो से पाकिस्तानी अंपायर बाल-बाल बच गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

सिराज के रॉकेट थ्रो से टल गया हादसा

69वें ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने स्टंप्स की लाइन से रिवर्स-स्वीप खेलते हुए गेंद को डीप पॉइंट की तरफ शॉट खेला. गेंद फील्डिंग कर रहे सिराज के हाथों में गई. उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ काफी तेज थ्रो किया. हालांकि इस दौरान ही लेग अंपायर अहसन रजा गेंद की गति को भापते हुए झुक गए. अगर वह सही समय पर नहीं छुकते तो मैदान पर बड़ा हादसा हो सकता था. सिराज के थ्रो से रवींद्र जडेजा भी हैरान रह गए.

विज्ञापन

अहसन रजा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हैं. उन्होंने फैसलाबाद , हबीब बैंक लिमिटेड , लाहौर और सरगोधा सहित कई पाकिस्तानी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. अब तक रजा 28 टेस्ट, 66 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऑनफील्ड अंपयार्स की भूमिका निभा चुके हैं.

भारत ने ली 178 रनों की बढ़त

मैच की बात करें तो पहली पारी में भारत ने 116.4 ओवर में 462 रन बनाए थे. देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 230 गेंदों में 167 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा केएल राहुल ने 175 गेंदों में 82 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 79.4 ओवर में 284/10 रनों पर सिमट गई. भारत ने इस तरह 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की. सुथार ने भारत के लिए 4 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ