Image Credit: X

VIDEO: जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, श्रीलंकाई बल्लेबाज रह गया हैरान

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर हैरतअंगेज कैच लपक लिया, जिसकी चर्चा काफी हो रही है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से जारी है. पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर धांसू कैच पकड़ा, जिसकी तारीफ अब हो रही है. 67वें ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने के लिए आए थे. चौथी गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज केशरा नुवांथा ने आक्रामक शॉट खेला और गेंद यशस्वी जायसवाल के पैर पर लगी. इसी दौरान शुभमन गिल ने भागकर कैच पकड़ लिया और केशरा नुवांथा हैरान रह गए. ये कैच अब क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का केंद्र बन चुका है. गिल और जायसवाल की जुगलबंदी को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि केशरा नुवांथा ने काफी तेज शॉट खेला था. बाद में जायसवाल को दर्द भी महसूस हुआ. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर जश्न मनाया. केशरा नुवांथा 18 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने तीसरे दिन श्रीलंका को 79.4 ओवर में 284 रनों पर ऑलआउट कर दिया है. भारत के पास अब 178 रनों की लीड है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ