भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और पहले ही सेशन में श्रीलंका के 5 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई. तीसरे सेशन में रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया. उन्होंने केशरा नुवांथा को आउट किया और अपने टेस्ट में 350 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ उन्होंने कपिल देव की लिस्ट में जगह बना ली.
रवींद्र जडेजा ने हासिल किया बड़ा मुकाम
रवींद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार से ज्यादा रन और 350 विकेट लेने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह इस मामले में वह दुनिया के चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं. कपिल देव ने टेस्ट में 131 मैच में 5248 रन बनाने के अलावा 434 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेनियल विटोरी हैं. उन्होंने 113 टेस्ट मैच में 4531 रन बनाने के अलावा 362 विकेट झटके हैं.
वहीं, तीसरे नंबर पर इयान बॉथम हैं. उन्होंने 102 टेस्ट मैच में 5200 रन बनाने के साथ 383 विकेट झटके हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा अब 90 टेस्ट मैच में 4108 रन बनाने के साथ 350 विकेट हासिल कर चुके हैं और लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर चुके हैं.
इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अब तक 19 ओवर में 57 रन खर्च कर 2 विकेट लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: WTC फाइनल की रेस से 2 टीमें बाहर, 7 टीमों में ‘लड़ाई’
रवींद्र जडेजा का शानदार करियर
37 साल के रवींद्र जडेजा ने अब तक टेस्ट में 90 मैच में 4108 रन बनाने के अलावा 350 विकेट हासिल कर लिए हैं. इसके अलावा 210 वनडे मैच में 2905 रन बनाने के अलावा 232 विकेट हासिल कर लिए हैं. इसके अलावा 74 टी-20 मैच में 515 रन बनाने के अलावा 54 विकेट झटके हैं.
ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में गंभीर-गिल के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने उठाए सवाल, बोले- ‘तीसरे दिन बैटिंग की क्या जरूरत थी?’