IND vs SL: तीसरे दिन मानव सुथार और रवींद्र जडेजा का दबदबा, भारत ने बनाई 178 रनों की बढ़त

India vs Sri Lanka 1st Test Day 3 Report: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. श्रीलंका पहली पारी में खासा प्रभावित नहीं कर सकी. भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

India vs Sri Lanka 1st Test Day 3 Report: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहले मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया और श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया. रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से समा बांध दिया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों के घुटने टेकवा दिए. भारत ने 178 रनों की बढ़त पहली पारी में ले ली है. आइए तीसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं.

भारत ने बनाए 462 रन

तीसरे दिन पहले सेशन की शुरुआत में भारतीय टीम 116.4 ओवर में 462 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए थे. उन्होंने 230 गेंदों में 167 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा केएल राहुल ने भी 175 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 62 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. खेल के तीसरे दिन श्रीलंका ने भारत को ऑलराउट किया था.

विज्ञापन

284 रनों पर सिमटी श्रीलंका

तीसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरी श्रीलंका को खराब शुरुआत मिली. मोहम्मद सिराज ने निशान फर्नाडो को डक पर आउट किया. इसके अलावा लाहिरू उदरा ने 44 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. वहीं, दिनेश चंदीमल ने 16 गेंदों में 4 रन बनाए. कामिंदु मेंडिस ने 25 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 41 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस तरह श्रीलंका ने अपने 5 मुख्य बल्लेबाजों को पहले सेशन में ही खो दिया. इसके बाद सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने मोर्चा संभाला. सोनल ने 168 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा डिकवेला 115 गेंदों में 80 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. श्रीलंका तीसरे दिन 79.4 ओवर में 284 रनों पर सिमटी.

रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने किया कमाल

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने लिए. सुथार ने 21.4 ओवर में 76 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 21 ओवर में 57 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ