---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तान की धाकड़ बल्लेबाज आयशा नसीम ने छोड़ा क्रिकेट, इस्लाम के अनुसार जीवन जीने का लिया फैसला

नई दिल्ली: पाकिस्तान महिला टीम की पावर-हिटर आयशा नसीम ने क्रिकेट छोड़कर इस्लाम के अनुसार अपना जीवन जीने का फैसला किया है। चार महिला वनडे और 30 महिला टी20ई में पाकिस्तान महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली आयशा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। खास बात यह […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान महिला टीम की पावर-हिटर आयशा नसीम ने क्रिकेट छोड़कर इस्लाम के अनुसार अपना जीवन जीने का फैसला किया है। चार महिला वनडे और 30 महिला टी20ई में पाकिस्तान महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली आयशा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। खास बात यह है कि आयशा की उम्र महज 18 साल है।

पीसीबी ने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा 

पाकिस्तान के मीडिया के मुताबिक, पीसीबी प्रबंधन ने क्रिकेटर से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने अपनी पॉवर-हिटिंग स्किल के कारण सुर्खियां बटोरी थीं। कुल मिलाकर, उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 402 रन बनाए हैं। इसमें वनडे के चार मैचों में 33 और टी-20 के 30 मैचों में 369 रन शामिल हैं। हाल ही उन्होंने भारत के खिलाफ केपटाउन में 25 गेंदों में 2 चौके-2 छक्के ठोक 172 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 43 रन जड़े थे।

---विज्ञापन---

वसीम अकरम ने की आयशा नसीम की तारीफ

आयशा नसीम ने अपने छोटे से करियर में दिग्गज क्रिकेटरों को दंग किया है। हाल ही दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 के दौरान शानदार कैमियो के बाद आयशा की प्रशंसा की थी। अकरम ने बुधवार को ट्विटर पर आयशा के पारी के पहले छक्के का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “अब यह कुछ गंभीर प्रतिभा है।”

First published on: Jul 20, 2023 10:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola