---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asian Champions Trophy 2023: गिल और अर्शदीप ने भारतीय हॉकी टीम के लिए अमेरिका से भेजा खास संदेश, देखें वीडियो

Asian Champions Trophy 2023: भारत के उभरते क्रिकेट सितारे शुबमन गिल और अर्शदीप सिंह ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी है। बीसीसीआई ने गिल और अर्शदीप का एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि “एशिया चैंपियंस ट्रॉफी” 2023 स्वर्ण, भारतीय […]

---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy 2023: भारत के उभरते क्रिकेट सितारे शुबमन गिल और अर्शदीप सिंह ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी है। बीसीसीआई ने गिल और अर्शदीप का एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि “एशिया चैंपियंस ट्रॉफी” 2023 स्वर्ण, भारतीय हॉकी टीम को शुभकामना देने के लिए एक विशेष संदेश।”

भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

12 अगस्त, 2023 को, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में इतिहास रचते हुए अपना चौथा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में मलेशिया ने खेल की आक्रामक शुरुआत की और इंटरवल तक भारत के एक गोल की तुलना में तीन गोल दागे। हालांकि, भारतीय टीम ने घुटने नहीं टेके और दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन किया। टीम की हिम्मत के चलते मैच आखिरी क्वार्टर तक गया और अंत में हरमनप्रीत सिंह की टीम को 4-3 से जीत मिली।

---विज्ञापन---

सबसे सफल टीम बनी भारत

इस जीत के साथ भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम बन गई है। ये भारत का चौथा खिताब था। इससे पहले टीम ने 2011 और 2016 में जीत दर्ज की थी। साथ ही 2018 में खिताब पाकिस्तान के साथ साझा किया था। ऐसे में इस सीजन से पहले भारत-पाकिस्तान तीन-तीन खिताब के साथ बराबरी पर थे। लेकिन इस जीत से टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

First published on: Aug 13, 2023 11:40 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola