इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलेंगे ये 7 भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका

Indian players in County Cricket: भारत के 7 स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. ज्यादातर खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है. ऐसे में ये खिलाड़ी काउंटी में अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित करना चाहते हैं.

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल/ Image Source: KSCA

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल/ Image Source: KSCA

विज्ञापन

Indian players in County Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम में प्रतिस्पर्धा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. भारतीय टीम के स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को भी मौका नहीं मिल रहा है, जो आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया. वहीं, 7 ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है. लेकिन ये खिलाड़ी अब इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलने वाले हैं.

इंग्लैंड में काउंटी खेलेंगे स्टार खिलाड़ी

भारतीय टीम के 7 स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. पहला नाम फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल का है. वह नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से काउंटी खेलने वाले हैं. पिछले साल भी युवी ने काउंटी चैंपियनशिप में भाग लिया था और शानदार प्रदर्शन भी किया था. दूसरे फिरकी गेंदबाज राहुल चाहर हैं. वह सरे की ओर से खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में वनडे कप में भी सरे की ओर से खेला था.

विज्ञापन

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी काउंटी में अपना जलवा दिखाएंगे. वह ससेक्स की ओर से खेलेंगे. उनादकट भी लगातार काउंटी क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. मयंक फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. इसके अलावा वह भारत में घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं.

मानव सुथार को भी मौका

हाल ही में भारतीय टीम की ओर से श्रीलंका के खिलाफ अपनी फिरकी गेंदबाजी से कमाल करने वाले मानव सुथार भी अब टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले मैच में 10 और दूसरे मैच में 6 विकेट हासिल किए. इस तरह उन्होंने 2 मैच में 16 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वह भी काउंटी चैंपियनशिप में वॉर्विशायर की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. सुथार भारतीय टीम में भविष्य के तौर पर भी देखे जा रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा ने भी उन्हें आईपीएल से दूर रहने की हिदायत दी है और ज्यादातर लाल गेंद से खेलने की सलाह दी है.

इसके अलावा महिपाल लोमरोर ने भी सरे के साथ डील साइन की है. वह भी काउंटी चैंपियनशिप में नजर आएंगे. इसके अलावा साई किशोर भी गुलोकोस्टरशायर का प्रतिनिध्व करेंगे. साई आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ