---विज्ञापन---

क्रिकेट

Ashes 2023: गेंद में बदलाव पर मचा है घमासान, ICC के बाद बॉल बनाने वाली कंपनी ने दिया ये बयान

Ashes 2023 Ball Change Controversy: एशेज सीरीज 2023 के तहत खेले गए आखिरी मुकाबले के दौरान 37वें ओवर में बदली गई गेंद पर घमासान मचा हुआ है। उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस पर सवाल उठाकर जांच की मांग कर दी थी। हालांकि इसके बाद आईसीसी को सफाई देने आना पड़ा, […]

Ashes 2023 Ball Change Controversy: एशेज सीरीज 2023 के तहत खेले गए आखिरी मुकाबले के दौरान 37वें ओवर में बदली गई गेंद पर घमासान मचा हुआ है। उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस पर सवाल उठाकर जांच की मांग कर दी थी। हालांकि इसके बाद आईसीसी को सफाई देने आना पड़ा, लेकिन अब गेंद बनाने वाली कंपनी ड्यूक्स के मालिक ने इस पर अपना बयान जारी किया है। दरअसल, इस बात पर संदेह जताया गया है कि जिस गेंद को बदला गया, वह पांच साल पुरानी हो सकती है। ये पिछली गेंद की तुलना में काफी नई लग रही थी।

कंपनी के मालिक खुद करेंगे जांच  

ड्यूक गेंद बनाने वाली कंपनी ब्रिटिश क्रिकेट लिमिटेड के मालिक दिलीप जजोदिया ने कोड स्पोर्ट्स को बताया- “मैं खुद जांच करने जा रहा हूं, क्योंकि यह मुझे प्रभावित करेगा। मेरा नाम दांव पर है इसलिए यह जरूरी है कि वे गेंद के साथ कुछ गलत न करें।” दरअसल, अंग्रेजी खेमे में चर्चा है कि जिस गेंद को बदला गया वह ड्यूक के 2018 या 2019 बैच का हिस्सा हो सकती है। ये सीम गेंदबाजों के लिए मुफीद होती है। हालांकि जजोदिया ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

‘मुझे नहीं लगता कि वे जोखिम उठाएंगे’

जजोदिया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वे अलग तारीख वाली गेंद को वहां डालने का जोखिम उठाएंगे।” “सच कहूं तो मैच रेफरी को इस मामले में शीर्ष पर होना चाहिए। हम उस नंबर को काफी जोर से दबाते हैं, इसलिए भले ही ‘गोल्ड’ निकल जाए, गेंद पर छाप पड़ जाती है।” जजोदिया ने आगे कहा कि उनकी कंपनी ईसीबी या आईसीसी के बजाय सीधे वेन्यू पर गेंदें उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा- सीजन शुरू होने से पहले सरे को हमसे गेंदों की आपूर्ति मिलती है। फिर वे उन्हें हिट करना शुरू कर देते हैं, जिससे वे खराब हो जाती हैं। मेरे विचार में वे शायद इसे उतनी सटीकता से नहीं कर रहे हैं।”

---विज्ञापन---

आईसीसी ने दी थी ये सफाई 

आईसीसी प्रवक्ता ने कहा था- आईसीसी मैचों में अंपायरों द्वारा लिए गए निर्णयों पर टिप्पणी नहीं करता। हालांकि, हम पुष्टि कर सकते हैं कि प्रत्येक मैच की शुरुआत से पहले सभी गेंदों का चयन किया जाता है और जब इसकी आवश्यकता होती है, तो मैच अधिकारी उस गेंद को चुनते हैं जो बदली जाने वाली गेंद की स्थिति के सबसे करीब होती है।

ख्वाजा ने अंपायर दी थी जानकारी 

दरअसल, ये पूरा विवाद मूल गेंद और बदली गई बॉल के रंग को लेकर है। नई गेंद गहरे लाल रंग की थी और इसके किनारे पर अक्षर भी दिखाई दे रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ख्वाजा ने अंपायरों को यह बात बताई थी।

First published on: Aug 05, 2023 08:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola