T20 WC के लिए रवाना होने से पहले अनुष्का ने पूरी की विराट की विश, मुंबई में खिलाए दिल्ली के छोले-भटूरे
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया निकलने वाली है। विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच से आराम दिया गया था। विराट कोहली इस दौरान मुंबई पहुंचे और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिताया। मुंबई जाने के बाद से कोहली हमेशा दिल्ली के खाने को मिस करते हैं। कई बार वो कह चुके हैं कि दिल्ली के छोले-भटूरे कहीं और नहीं मिलते। लेकिन उनकी पत्नी ने उनके लिए मुंबई में दिल्ली जैसा छोला-भटूरा खोज निकाला।
अभी पढ़ें – T20 WC से पहले ऑस्ट्रेलिया का ‘सेफ गेम’, इंपोर्टेंट प्लेयर्स के फिटनेस का रख रहा खास ध्यान
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के जरिये उन्होंने बताया है कि मुंबई में भी आप दिल्ली के छोले भटूरे जैसा स्वाद चख सकते हैं। विराट को मुंबई में रहते हुए काफी वक्त हो गया, लेकिन उन्हें दिल्ली जैसे छोले-भटूरे अब तक नसीब नहीं हुए थे, लेकिन अब उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने उनकी ये बरसो पुरानी विश पूरी की। एक्ट्रेस ने मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे ढूंढ निकाले।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। अनुष्का ने बताया कि मुंबई में भी दिल्ली वाले छोले-भटूरे मिल गये हैं। मुंबई में विराट का फेवरेट फूड पाकर वो खुश हैं। उन्होंने लिखा ये हमारे घर के लिये बड़ा दिन है। ना खत्म होने वाली सर्च खत्म हुई। मुंबई में दिल्ली जैसे छोले-भटूरे। आज मैंने हसबैंड को बड़ी खुशी दी है।
बता दें कि मुंबई में दिल्ली वाले छोल-भटूरे जैसा स्वाद चाहिए तो अनुष्का ने शॉप का नाम भी लिखा है। चैंबर में ‘दिल्ली से’ शॉप पर जाकर आप जमकर छोले-भटूरे खा सकते हैं। सिर्फ छोले-भटूरे ही नहीं, बल्कि यहां आप परांठे और अमृतसरी छोले भी टेस्ट कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: