पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या कर दी गई है.

pakistan imran khan

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या कर दी गई है.

बता दें कि इमरान खान की तीन बहनों को पिछले 21 दिनों से अदियाला जेल में इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तन के पंजाब प्रांत के आईजी से शिकायत की है. जिसके बाद इमरान खान के लाखों समर्थक जेल के बाहर इकट्ठा हुए. इस दौरान उनकी बहनें भी अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं.

आज का दिन पीटीआई के लिए ब्लैक डे

आज 26 नवंबर 2025 को PTI के कार्यकर्ता पूरे पाकिस्तान में ‘ब्लैक डे’ मना रहे हैं. यह दिन 2024 के 26 नवंबर को हुए हिंसक प्रदर्शनों की पहली वर्षगांठ के रूप में चुना गया है. इस दिन भी इमरान खान की रिहाई और राजनीतिक न्याय की मांग में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे. PTI ने पूरे देश में जिला स्तर पर प्रदर्शन, रैलियां और सभाएं आयोजित की हैं. पीटीआई के कार्यकर्ता कथित सरकारी अन्याय, राजनीतिक उत्पीड़न, मानवाधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाई जा रहे हैं.

2023 से अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनकी गिरफ्तारी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में कथित भ्रष्टाचारी के एक केस में की थी. उन पर आरोप है कि इस मामले में इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीवी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है.

इमरान खान पर ट्रस्ट के नाम पर रियल एस्टेट टायकून मलिक रियाज हुसैन से 60 एकड़ जमीन दान में ली. इससे स्टेट को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था.

जनवरी 2025 में अदालत ने इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई थी जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीवी को 7 साल की सजा सुनाई गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ