IND vs WI 1st ODI: लखनऊ में 'नवाबी खेल' दिखाएगी गब्बर की टीम, फ्रेश एनर्जी के साथ अफ्रीका पर करेगी वार

ind vs sa

नई दिल्ली: टी20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में अफ्रीका से टक्कर लेने उतरेगी। पहला मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। नियमित कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप की टीम लेकर ऑस्ट्रेलिया निकल गए हैं। ऐसे में अब शिखर धवन भारत की कप्तानी संभालेंगे। बता दें कि धवन टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए है। वनडे टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी सौंपी गई है। सीनियर्स को आराम मिलने की वजह से इस सीरीज में युवाओं को टीम इंडिया में शानदार मौका मिला है। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है।

इस टीम में रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार जैसे प्लेयर्स को मौका मिला है। पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच गई है और खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस में जमकर पसीना भी बहाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिखर धवन ने कहा कि ये यंग टीम है। और टीम में एनर्जी काफी है। सभी के पास बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है।

वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज दीपक चाहर खेलते नजर आएंगे। चाहक ने चोट के बाद वापसी की है। टी20 में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।

भारतीय टीम:

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैसमन , शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ