---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

आकाश चोपड़ा ने चुनी T20 World Cup 2022 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’…इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह..

T20 World Cup 2022: टी 20 विश्व कप 2022 का खिताब इंग्लैंड ने जीत लिया है। पाकिस्तान फाइनल में 5 विकेट से हार गई। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस विश्वकप में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। खिताबी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World […]

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2022: टी 20 विश्व कप 2022 का खिताब इंग्लैंड ने जीत लिया है। पाकिस्तान फाइनल में 5 विकेट से हार गई। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस विश्वकप में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। खिताबी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है।

अभी पढ़ें IPL 2023: आखिरी बार CSK की जर्सी में दिखेंगे MS Dhoni…! जानें वजह

---विज्ञापन---

आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी है। हालांकि इस टीम में भारत के केवल दो ही खिलाड़ी शामिल किए हैं, जबकि इंग्लैंड से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चयन उन्होंने किया है।

आकाश चोपड़ा की टीम में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ओपनर

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में आकाश चोपड़ा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को चुना है, जबकि तीसरे और चौथे नंबर के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का चयन किया है। वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स का चयन किया है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में बेहतरीन शतक लगाया था।

---विज्ञापन---

शादाब खान और मार्क वुड भी शामिल

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में ऑलराउंडर के तौर पर पाकिस्तान के शादाब खान, इंग्लैंड के सैम करन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को रखा है, जबकि तेज गेंदबाजी में एनरिक नॉर्ट्जे, शाहीन शाह अफरीदी और मार्क वुड को जगह दी है।

अभी पढ़ें IPL 2023 Retention: मयंक, विलियमसन, पूरन की छुट्टी..एक क्लिक में देखें सभी टीमों के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

---विज्ञापन---

आकाश चोपड़ा ने चुनी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

जोस बटलर
एलेक्स हेल्स
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
ग्लेन फिलिप्स
शादाब खान
सिकंदर रजा
सैम करन
एनरिक नॉर्ट्जे
शाहीन शाह अफरीदी
मार्क वुड

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2022 03:49 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola