IND vs AFG: इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने छोड़ा टीम का साथ, बीसीसीआई ने शुरू कर दी तलाश

IND vs AFG: टीम इंडिया मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारी कर रही है. जिसके बाद एशियन गेम्स 2026 भी खेला जाना है. ऐसे में ये सीरीज टीम के लिए बेहद अहम होने वाली है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है.

Team India

Team India के फिजियो ने अचानक छोड़ी नौकरी (Pic Credit- AI Generated)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब टीम ने अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है. मैनेजमेंट के लिए आने वाले 2 महीने बहुत ही खास होने वाले हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. इस बीच टीम इंडिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय टीम के फिजियो कमलेश जैन ने अब नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया है. जिसके कारण ही बीसीसीआई अब अगले फिजियो की तलाश कर रही है. 

विज्ञापन

कमलेश जैन ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ  

क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने अब नौकरी से रिजाइन दे दिया है. अगले 3 महीने वो नोटिस पीरियड पर रहने वाले हैं. टीम इंडिया का जैसे ही न्यूजीलैंड दौरा खत्म होगा, उसी के साथ ही उनका कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा. कमलेश जैन के इस अचानक लिए गए फैसले से सभी बहुत ज्यादा हैरान हैं. हालांकि बीसीसीआई को अगर जल्द ही कोई फिजियो मिल गया, तो उन्हें पहले भी फ्री किया जा सकता है. 

विज्ञापन

फिजियो कमलेश जैन ने ऐसे समय में नौकरी छोड़ी है, जब टीम इंडिया के खिलाड़ी बार-बार चोटिल हो रहे हैं. ऐसे समय में उनके ऊपर भी बड़े सवाल खड़े होते थे. कई खिलाड़ियों की रिकवरी को लेकर भी बातें चल रही हैं. फिजियो होने के कारण कमलेश जैन पर भी बहुत ज्यादा दबाव आ गया था. बीसीसीआई ने हाल में ही खिलाड़ियों के बार-बार इंजर्ड होने को लेकर कमलेश जैन से सवाल किया था. कहा जा रहा है कि उसके बाद ही उन्होंने ये फैसला किया है. 

लंबे समय से क्रिकेट में फिजियो की भूमिका निभा रहे हैं कमलेश 

बतौर फिजियो कमलेश जैन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे. कमलेश जैन ने आईपीएल 2012 से लेकर 2022 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के फिजियो को भूमिका निभाई थी. जहां पर ही गंभीर को उन्हें प्रभावित किया था. जिसके बाद 2022 में जब टीम इंडिया को फिजियो की जरूरत थी. उस समय वो भारतीय टीम के साथ जुड़े थे. गंभीर जब 2024 में आए, तो उन्होंने भी कमलेश जैन के साथ ही काम करने का फैसला किया.  

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई से अलग होने के बाद कमलेश जैन एक बार फिर से किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं. इसी के साथ बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया के नए हेड फिजियो की तलाश शुरू कर दी है. अगले 3 महीने में टीम इंडिया को अपनी ये तलाश खत्म करनी होगी. बोर्ड भी अब स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बहुत ही परेशान नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ