वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया छोटा जवाब

वनडे वर्ल्ड कप 2027 अगले साल खेला जाएगा. लेकिन भारत में अभी से ही आगामी टूर्नामेंट को लेकर फैंस के बीच चर्चा है. रोहित शर्मा को लेकर भी कई अटकलें आए दिन सामने आती है. अब हिटमैन ने खुद ही वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर चुप्पी तोड़ी है.

Rohit Sharma And Virat Kohli

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित-विराट मचाएंगे धमाल (Image Created By AI)

Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल भारत के लिए वनडे प्रारूप ही खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. इंग्लैंड दौरे पर उनकी संन्यास की अफवाहों भी उड़ी थी. हालांकि बाद में बीसीसीआई ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था. अब रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर खुद ही चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित शर्मा मुंबई में ग्लोबल फिटनेक फेस्ट में शामिल हुए थे. यहां पर एक फैन ने उनसे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर पूछा. हिटमैन ने कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है तब देखेंगे. आगामी वर्ल्ड कप 2027 अगले साल साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा. इसके शेड्यूल का भी ऐलान हो गया है. हालांकि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं, इसपर अभी भी पूरी तरीके से मुहर नहीं लगी है.

विज्ञापन

भारत ने उनकी अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था. तब मुंबई में विजय परेड निकाला गया था. रोहित से पूछा गया कि क्या भारत के चैंपियन बनने पर फिर से विजय परेड निकलेगी. इस पर रोहित ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब बस परेड संभव है.

रोहित ने खेली थी 138 रनों की यादगार पारी

इंग्लैंड और भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में ही खेला गया था. इस मैच से पहले ही रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह सामने आई थी. कहा जा रहा था कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने उनसे आखिरी मैच लॉर्ड्स में खेलने के लिए बोल दिया है.

विज्ञापन

इस मैच में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए थे. उन्होंने अपनी पारी से आलोचकों की बोलती बंद की थी.

विज्ञापन

देवजीत सैकिया ने रोहित पर क्या कहा था?

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रिव्यू मीटिंग में रोहित को लेकर सकारात्मक बातें की थीं. उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा फिलहाल शानदार खेल रहे हैं. उन्होंने अपने पिछले मैच में 138 रनों की शानदार पारी खेली थी. फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं. इसलिए मैं अटकलें लगाने वालों को कोई भी मसाला नहीं देना चाहता. रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं. उनके फैंस भी बेसब्री के साथ हिटमैन का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ