भारतीय टीम में वापसी पर बोले मोहम्मद शमी, दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है. शमी ने दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की और अब उन्होंने अपनी वापसी पर भी बात की है.

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले को अपने नाम करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. ईस्ट जोन की ओर से शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 2 अहम विकेट भी निकाले. शमी भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में खेला था. इसके बाद वह भारतीय टीम से दूर हैं.

विज्ञापन

शमी ने क्या कहा?

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद टीम इंडिया में उनकी अनुपस्थिति को लेकर बात की. उन्होंने कहा “अगर आप कोशिश करें तो प्रेरित रहने के कई कारण हैं. इस स्तर पर, अगर आप खुद प्रेरित नहीं हैं, तो आपका नजरिया गलत है. आप चाहे जिस भी स्तर पर खेल रहे हों, आपकी नजर हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए,”

विज्ञापन

शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे थे. ऐसे में उन्होंने अपने मैच को यादगार बनाते हुए खिताब भी जीत लिया. उन्होंने कहा “हमें यहां तक ​​पहुंचाने के लिए हर लड़के ने अपना दिलो-जान लगा दिया. इन परिस्थितियों में, इस भीषण गर्मी में यह उपलब्धि हासिल करना असाधारण है. जहां तक ​​मेरी बात है, चाहे यह आपका पहला मैच हो या 100वां, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता – प्रयास और दृष्टिकोण बिल्कुल एक जैसे रहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा “इतना प्यार और समर्थन पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस पूरे सफर में मेरा साथ देने वाले हर व्यक्ति के प्रति मैं तहे दिल से आभारी हूं. मेरा काम बस कड़ी मेहनत करना है – बाकी सब सर्वशक्तिमान के हाथ में है,” शमी के बयान से साफ है कि टीम इंडिया में वापसी को लेकर उन्हें भगवान पर भरोसा है.

विज्ञापन

शमी का कैसा रहा प्रदर्शन?

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने फाइनल में पहली पारी में 2 अहम बल्लेबाजों को आउट किया. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा उन्होंने 108 वनडे मैच में 206 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, भारत के लिए 25 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 27 विकेट लिए हैं. टेस्ट और वनडे में शमी 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. शमी ने भारत के लिए आखिरी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 में खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ