हैरी ब्रूक ने खास लिस्ट में बनाई जगह, बने इंग्लैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच में हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने इसी के साथ खास लिस्ट में जगह बना ली है. ब्रूक इंग्लैंड के चौथे सफल बल्लेबाज बन गए हैं.

हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मैच 9 सितंबर से खेला जा रहा है. तीसरे मैच में हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने स्पेशल क्लब में अपनी जगह बना ली है. ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड के लिए अहम भूमिका निभाई. वह इंग्लैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 70 टेस्ट पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने किया कमाल

हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए 70 पारियों में सबसे ज्यादा टेस्ट में रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहला नंबर हर्बर्ट सटक्लिफ का है. उन्होंने 70 पारियों में 4084 रन बनाए. इसके अलावा लिस्ट में दूसरा नाम वॉली हैमंड का है. उन्होंने 3848 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर जैक हॉब्स हैं. उन्होंने 3819 रन बनाए हैं. वहीं, चौथे नंबर पर हैरी ब्रूक 3610 रन बनाए हैं. वहीं, लेन हटन वे 3509 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

ब्रूक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 97 गेंदों में 75 रन बनाए. हालांकि वह रन आउट हो गए. ब्रूक शानदार लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह आसानी के साथ शतक बना लेंगे. उन्होंने 6 चौके अपने नाम किए. इसी के साथ उन्होंने 77.32 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

70 टेस्ट पारियों के बाद इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन

4084 – हर्बर्ट सटक्लिफ
3848 – वॉली हैमंड
3819 – जैक हॉब्स
3610 – हैरी ब्रूक*
3509 – लेन हटन

ब्रूक ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ अपने 1 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे. वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1 हजार टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने थे. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के क्लब में जगह बनाई थी. सहवाग को पाकिस्तान के खिलाफ 1 हजार रन पूरे करने के लिए 11 पारियों का सहारा लेना पड़ा था. इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 11 पारियों में 1 हजार रन पूरे किए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और हैरी ब्रूक ने ये कमाल14-14 पारियों में किया था.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

भारत 11 – वीरेंद्र सहवाग
ऑस्ट्रेलिया 11 – डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया 14 – उस्मान ख्वाजा
इंग्लैंड 14 – हैरी ब्रूक*
श्रीलंका 15 – कुमार संगकारा
ऑस्ट्रेलिया 15 – रिकी पोंटिंग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ