IPL 2027 को लेकर CSK से जुड़ी 4 बड़ी अपडेट आई सामने, महेंद्र सिंह धोनी बदलेंगे फ्रेंचाइजी की किस्मत

IPL 2027: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चर्चा में बनी हुई है. सीएसके की टीम फिलहाल मैनेजमेंट में बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है. जिसमें फ्रेंचाइजी के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी भूमिका सौंपी गई है.

Chennai Super Kings

सीएसके की टीम को जल्द मिलने वाला है नया हेड कोच (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 3 सीजन से बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. इसकी वजह से ही हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपना पद छोड़ दिया था. अब फ्रेंचाइजी नए हेड कोच की तलाश में लगी हुई है. जिससे जुड़ी खबरें अब रोजाना आ रही हैं. फिलहाल फ्रेंचाइजी कई स्टार खिलाड़ियों से इस बारे में बात कर रही है. जिसमें सीएसके के ही बल्लेबाज कोच माइकल हसी और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच हेमांग बदानी का नाम भी शामिल है. 

विज्ञापन

इयोन मॉर्गन से नहीं हुई बातचीत 

पीटीआई की नई रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक इयोन मॉर्गन से बातचीत भी नहीं शुरू की है. मॉर्गन ने अब तक बड़ी लीग्स में कोचिंग की भूमिका नहीं निभाई है. हालांकि कप्तान के तौर पर उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इसके अलावा आईपीएल 2021 का भी फाइनल खेला है. ऐसे में वो सीएसके की टीम के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन मॉर्गन ने इससे पहले केकेआर का हेड कोच बनने से मना कर दिया था. ऐसे में वो सीएसके से इस बारे में बात करेंगे या नहीं? ये देखने लायक होगा. 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी सहित ये 3 लोग लेंगे फैसला 

इसी रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स टीम की टीम के भविष्य का फैसला कुल 3 खिलाड़ी ही करने वाले हैं. जिसमें दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और टीम का मालिक रूपा गुरुनाथ का नाम शामिल है. महेंद्र सिंह धोनी को फ्रेंचाइजी अगला मेंटॉर बनाने के बारे में सोच रही है. ऐसे में वो टीम के हर फैसले में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. फ्रेंचाइजी भी सबसे ज्यादा धोनी के ऊपर ही भरोसा कर रही है. जिसके कारण ही हेड कोच चुनने में भी धोनी की भूमिका सबसे ज्यादा अहम है. 

बाबा अपराजित की नहीं होगी भूमिका 

पिछले कुछ दिनों से बाबा इंद्रजीत को सीएसके का अगला बल्लेबाजी कोच बताया जा रहा है. इस रिपोर्ट के बाद साफ हो गया है कि उनकी टीम में कोई भी भूमिका नहीं होने वाली है. बाबा अपराजित ने हालांकि सीएसके के कैंप में टीम के स्टार खिलाड़ियों के साथ काम किया था. जिसमें शिवम दुबे और संजू सैमसन का नाम भी शामिल है. अपराजित भी सीएसके की टीम के साथ काम नहीं करेंगे. तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सीएसके की मालिकाना हक वाली टीम से के साथ ही बाबा खेलते हैं. जिसके कारण ही वो कैंप में नजर आ रहे थे. 

विज्ञापन

फिलहाल रेस में आगे हैं हेमांग बदानी 

इंडियन एक्सप्रेस की नई रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि कोई भारतीय खिलाड़ी ही चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच बने. जिसके कारण ही फिलहाल रेस में हेमांग बदानी बहुत आगे नजर आ रहे हैं. धोनी चाहते हैं कि कोई ऐसा कोच आए जो 12 महीने सीएसके के लिए ही काम करें. हालांकि फ्रेंचाइजी उन्हें कुछ विदेशी खिलाड़ियों से भी बात करा रही है. हालांकि धोनी की मांग पर ध्यान दें तो बदानी के पास सीएसके का अगला हेड कोच बनने का मौका है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ