कॉलेज छोड़कर अब WWE में तहलका मचाएंगी Rey Mysterio के बेटी, इन-रिंग डेब्यू को लेकर आया ब्लॉकबस्टर अपडेट

WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो का रेसलिंग करियर शानदार रहा है. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. अब उनकी बेटी भी कंपनी में तबाही मचाने के लिए तैयार हो रही है. उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. आइए आपको बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Legend Rey Mysterio: WWE रोस्टर में कई वुमेंस स्टार्स हैं जिनके पिता ने रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया है. ये वुमेंस भी अपने पिता की राह पर चल रही है. शार्लेट फ्लेयर के बारे में आप सभी जानते होंगे. उनके पिता रिक फ्लेयर दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं. खैर अब हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो की बेटी भी जल्द रिंग में कदम रखने वाली है. उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मिस्टीरियो ने खुद अपनी बेटी को लेकर खास बयान दिया है.

विज्ञापन

कौन हैं रे मिस्टीरियो की बेटी?

कौन हैं रे मिस्टीरियो की बेटी?2 / 6

रे मिस्टीरियो की बेटी का नाम आल्या मिस्टीरियो है. फैंस ने आल्या को कई बार WWE टीवी पर भी देखा होगा. 2010 और 2020 में वो सबसे ज्यादा दिखाई दी थी. कुछ बड़ी स्टोरीलाइन का वो हिस्सा रहीं. आल्या दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं. उनकी सभी तारीफ करते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो ने दिया बड़ा बयान

रे मिस्टीरियो ने दिया बड़ा बयान3 / 6

हाल ही में Six Feet Under with The Undertaker के नए एपिसोड में गेस्ट बनकर रे मिस्टीरियो आए. वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी 2025 से परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रही हैं. मिस्टीरियो ने कहा कि अब उनके बेटी रेसलिंग को फुल टाइम देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में उन्होंने कॉलेज छोड़ा है. (Photo: WWE.com)

क्या WWE NXT में जाएंगी आल्या?

क्या WWE NXT में जाएंगी आल्या?4 / 6

आल्या मिस्टीरियो अब इन-रिंग एक्शन में आने के लिए तैयार लग रही हैं. रॉबर्ट स्टोन ने एक्स पर उन्हें NXT में साइन करने में दिलचस्पी दिखाई है. स्टोन का कहना है कि आल्या NXT में कदम फिट बैठती हैं. अब लगभग ये क्लियर हो गया है कि बहुत जल्द आल्या का रिंग में जलवा देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो भी बना चुके हैं नाम

डॉमिनिक मिस्टीरियो भी बना चुके हैं नाम5 / 6

कुछ साल पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो ने WWE में अपना डेब्यू किया था. बतौर हील डॉमिनिक ने जबरदस्त काम किया. आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया उन्हें जानती है. उनका रे मिस्टीरियो के साथ भी मैच हो चुका है. आगे जाकर वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

रे मिस्टीरियो हो सकते हैं रिटायर

रे मिस्टीरियो हो सकते हैं रिटायर6 / 6

रे मिस्टीरियो के पास अब WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं है. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया गया है. उनके बच्चे भी लगभग सेट हो चुके हैं. मिस्टीरियो को हाल ही में AAA प्रमोशन का जनरल मैनेजर बनाया गया है. अब वो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन