WWE Stars Salary: WWE का बिजनेस 2025 में अलग लेवल पर पहुंच गया है. सुपरस्टार्स को भी तगड़ी डील दी जाती है. एक वक्त था जब रेसलर्स की ज्यादा कमाई नहीं होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. 2025 में कुछ स्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू कराया और उनके ऊपर पैसों की बारिश भी हुई. यहां तक कि NXT में काम कर रहे स्टार्स भी अपनी कमाई से खुश हैं. यहां हम आपको 888sport.com के माध्यम से 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे.
रोमन रेंस
रोमन रेंस की ब्रांड वेल्यू जबरदस्त है. इस वजह से ही कमाई के मामले में सबसे टॉप पर हैं. WWE द्वारा उन्हें 15 मिलियन डॉलर दिए जाते हैं. रेंस के लिए पिछले पांच साल जबरदस्त रहे हैं. अकेले ही वो कंपनी को आगे लेकर गए हैं. इस वजह से ही साल दर साल उनका पैकेज बढ़ाया गया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Brock Lesnar के फैंस के लिए आई खुशखबरी, बहुत जल्द करियर किलर के साथ होगा ड्रीम मैच
कोडी रोड्स
2022 में WWE में वापसी के बाद से कोडी रोड्स छाए हुए हैं. उन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. उन्होंने दो मेंस रॉयल रंबल मैच जीते. कमाई के मामले में भी वो दूसरे नंबर पर हैं. उनकी सैलरी 10 मिलियन डॉलर है. कोडी जिस हिसाब से काम कर रहे हैं वो आने वाले सालों में रोड्स को पछाड़ सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन को 10 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. ये चीज वो डिजर्व भी करते हैं. 2002 के बाद से लगातार वो कंपनी में काम कर रहे हैं. अभी भी वो एक्टिव हैं और नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्हें फ्यूचर में जरूर हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा.
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस भी अब बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्हें WWE से 9 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. 2025 सैथ के लिए कई मायनों में अच्छा रहा. उन्हें पॉल हेमन के साथ काम करने का मौका मिला. अक्टूबर 2025 में शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें एक्शन से बाहर होना पड़ा.
ड्रू मैकइंटायर
WWE ने 2020 से ड्रू मैकइंटायर को तगड़ा पुश दिया. उन्होंने बतौर हील तगड़ा काम कर खूब नाम कमाया. पिछले कुछ साल भी उनके लिए बढ़िया रहे हैं. पिछले साल उन्होंने कंपनी के साथ नई डील साइन की थी. इस बार उन्हें खूब पैसे दिए गए. मैकइंटायर को कंपनी द्वारा 8 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है.
सीएम पंक
सीएम पंक ने 2023 के अंत में WWE में वापसी की थी. तब से वो लाइमलाइट में बने हुए है. मौजूदा समय में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं. 2025 में उन्हें बड़ा पुश भी मिला है. द बेस्ट इन द वर्ल्ड को कंपनी द्वारा 8 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. 2026 में इसमें तगड़ी बढ़ोत्तरी कंपनी द्वारा की जा सकती है.
केविन ओवेंस
केविन ओवेंस ने अपनी मेहनत के बल पर WWE में बड़े मुकाम हासिल किए हैं. 2025 उनके लिए बढ़िया नहीं रहा. रेसलमेनिया 41 से पहले उन्हें गर्दन की सर्जरी के कारण एक्शन से बाहर होना पड़ा था. ओवेंस का नाम अब टॉप स्टार्स की लिस्ट में आता है. कंपनी से उन्हें 7 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है.
फिन बैलर
फिन बैलर कई सालों से ईमानदारी के साथ WWE में काम कर रहे हैं. कंपनी ने उन्हें भी कभी निराश नहीं किया. हर बार उन्हें बढ़िया डील WWE द्वारा दी गई है. बैलर मौजूदा समय में जजमेंट डे के लीडर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें भी 7 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी दी जाती है.
जे उसो
जे उसो भी किसी से कम नहीं हैं. 2025 तो उनके लिए बेस्ट रहा है. WWE में काम करते हुए उन्हें 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है. रेसलमेनिया 41 में उन्होंने गुंथर को हराकर करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया था. जे को भी WWE से 7 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है.
रिया रिप्ली
रिया रिप्ली को मौजूदा समय में विमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया. बतौर फेमस अभी भी वो विमेंस रोस्टर को लीड कर रही हैं. कंपनी द्वारा उन्हें 6 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी दी जाती है.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में मचेगी तबाही! 2026 की शुरुआत में ये 3 स्टार्स बतौर विलेन कर सकते हैं वापसी
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines