WWE में Brock Lesnar के फैंस के लिए आई खुशखबरी, बहुत जल्द करियर किलर के साथ होगा ड्रीम मैच

WWE में ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच काफी चर्चा में चल रहा है. 2026 में इसका आयोजन कंपनी द्वारा कराया जा सकता है. इस मुकाबले को लेकर अब एक खास बयान सामने आया है. खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो सकती है.

WWE

ब्रॉक लैसनर के मैच को लेकर आया बयान

Brock Lesnar: कुछ महीने पहले तक WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी की उम्मीद नहीं थी. SummerSlam 2025 में लैसनर ने अचानक वापस आकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया. इसके बाद से कंपनी के साथ वो लगातार बने हुए हैं. अगले साल रेसलमेनिया के लिए भी उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. इसके अलावा रॉयल रंबल मैच में वो एक्शन में दिखेंगे. खैर लैसनर का सभी करियर किलर गुंथर के साथ ड्रीम मैच देखना चाहते हैं. अब इसे लेकर एक दिग्गज ने बड़ी जानकारी दी है. कहीं ना कहीं ये WWE फैंस के लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर और गुंथर के मैच को लेकर आया बयान

कुछ साल पहले रॉयल रंबल मैच में गुंथर और ब्रॉक लैसनर का फेस-ऑफ हुआ था. इसके बाद सभी को लगा कि दोनों के बीच रेसलमेनिया में मैच होगा. कंपनी ने बाद में प्लान को रद्द कर दिया. अब लैसनर ने वापसी कर ली है, तो दोनों के बीच ड्रीम मैच की संभावनाएं बढ़ गई हैं. हाल ही में जॉन सीना ने कहा था कि लैसनर अगले साल रिटायर हो सकते हैं. इस लिहाज से अब गुंथर और द बीस्ट के बीच मैच बनता है.

विज्ञापन

NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स ने ब्रॉक लैसनर और गुंथर के मैच के बारे में अपने विचार प्रकट किए. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच मैच होगा. इस मुकाबले का किसी और से संबंध नहीं है. जॉन सीना के रिटायरमेंट से इसका कोई मतलब नहीं है. आप लैसनर को बेबीफेस बना सकते हैं. गुंथर मौजूदा समय में टॉप हील के रूप में विवादों से घिरे हैं. इसका मतलब साफ है कि कंपनी को लैसनर को बेबीफेस बनाना होगा”.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया था बवाल

Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में ब्रॉक लैसनर ने गजब बवाल मचाया था. वो पॉल हेमन के द विज़न ग्रुप का हिस्सा थ. उन्होंने बेबीफेस टीम के सभी सदस्यों को एफ-5 और सुप्लेक्स से धराशाई किया. रोमन रेंस को भी उन्होंने अनाउंस टेबल पर खतरनाक एफ-5 लगाया. मुकाबले में विज़न ग्रुप को जीत मिली और इसमें लैसनर का बड़ा योगदान रहा. अब देखना होगा कि लैसनर 2026 में कब वापसी करेंगे.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ