Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘सबसे बड़े WWE स्टार’, Roman Reigns को लेकर पिघला Seth Rollins का दिल, तारीफ कर फैंस को चौंकाया

WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन है. रॉलिंस मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. एक इंटरव्यू में रॉलिंस ने इस बार रोमन की तारीफ की. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 20, 2026 14:51
रोमन रेंस को लेकर बयान

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे कट्टर दुश्मन हैं. दोनों ने 2012 में साथ द शील्ड ग्रुप के जरिए मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे. 2014 में रॉलिंस की धोखे की वजह से ग्रुप टूट गया था. रेंस और रॉलिंस अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. रेंस ने अगस्त 2020 में हील टर्न लिया था और इसके बाद तो उनका करियर बदल गया. खैर रॉलिंस का दिल इस बार रेंस के लिए पिघला है. उन्होंने रेंस के करियर पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.

WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?

सैथ रॉलिंस इंजरी की वजह से मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने Club Shay Shay को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने रोमन रेंस के करियर को लेकर कहा, “जब रोमन रेंस ने 2020 में हील टर्न लिया तो उनके लिए सब कुछ बदल गया. वो बहुत ज्यादा सहज हो गए. वो अपने कैरेक्टर और ईमानदारी के साथ सभी के सामने आए. रेंस को बड़ा स्टा बनने का मौका मिला. हर कोई उन्हें बेबीफेस रूप में देखना चाहता था क्योंकि उन्होंने हील के रूप में अच्छा काम किया था. अब वो WWE के सबसे बड़े स्टार बनने में कामयाब रहे हैं. फैंस ने ऐसा किया. उन्होंने इतने लंबे समय तक लगातार रेंस को एक्नॉलेज किया और उन्हें बेबीफेस बनने पर मजबूर किया”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘मैंने खुद Brock Lesnar से सुप्लेक्स मारने का निवेदन किया’, 30 साल के WWE रेसलर का चौंकाने वाला खुलासा

रोमन रेंस को 2026 की शुरुआत में मिली सफलता

2025 में रोमन रेंस की बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही. सात मुकाबले उन्होंने लड़े. रेंस को चार में हार का सामना करना पड़ा. 2026 की शुरुआत उनके लिए धमाकेदार अंदाज में हुई है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में रॉयल रंबल इवेंट का आयोजन हुआ था. शो में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस को सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस ने गुंथर को मैच के अंत में एलिमिनेट किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-The Undertaker लाइटें बंद होने के बाद अचानक WWE रिंग में कैसे आ जाते हैं? देखें खास Video

First published on: Feb 20, 2026 12:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.