The Rock से लेकर Jey Uso तक...WWE में Triple H के एरा में हुई 4 रहस्यमयी घटनाएं, जिनका आज तक नहीं मिला कोई जवाब

WWE में ट्रिपल एच के एरा में कई नई चीजें देखने को मिली हैं. इस दौरान कंपनी ने अजीब बुकिंग भी कीं. कुछ रहस्यमयी घटनाओं ने पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को हैरान कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि कंपनी ने आज तक इनका कोई जवाब भी नहीं दिया है.

WWE

इन रहस्यमयी घटनाओं ने किया हैरान

Triple H: WWE की जिम्मेदारी पिछले कुछ सालों से ट्रिपल एच के पास है. वो क्रिएटिव हेड हैं. उनके एरा में बहुत बदलाव भी हुए हैं. बिजनेस के मामले में कंपनी को तगड़ी सफलता मिली है. सऊदी अरब के साथ अच्छी डील कंपनी ने की है. इस बीच कंपनी का प्रोडेक्ट भी सही रहा है. हालांकि, द गेम को उनकी खराब बुकिंग के लिए बेइज्जती भी झेलनी पड़ी है. उन्होंने कुछ ऐसे कदम भी उठाएं हैं, जिनका कोई मतलब नहीं बनता है. यहां हम ट्रिपल एच के एरा में हुईं चार रहस्यमयी घटनाओं के बारे के बारे बताएंगे जिनका जवाब आज तक नहीं मिला है.

विज्ञापन

WWE Bad Blood 2024 में क्यों आए थे द रॉक?

अक्टूबर 2024 में Bad Blood इवेंट का आयोजन किया गया था. इसके मेन इवेंट में कोडी रोड्स और रोमन रेंस ने साथ मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया. मुकाबले में जिमी उसो ने वापसी की. उन्होंने रेंस का साथ दिया. मैच में कोडी और रेंस को जीत मिली. शो के अंत में अचानक द रॉक ने वापसी की. उन्होंने स्टेज पर आकर अपनी कुछ उंगलियां खड़ी कीं और चले गए. रॉक के इशारों का मतलब किसी को समझ नहीं आया. हैरान करने वाली बात ये है कि आजतक इसका जवाब नहीं मिला है.

विज्ञापन

जेकब फाटू पर अटैक

पिछले साल अक्टूबर में SmackDown के एक एपिसोड में कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच मैच तय किया गया था. ये अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच था. मुकाबले से पहले बैकस्टेज किसी ने फाटू के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया. बाद में फाटू की जगह पर कोडी लड़ने आए. फाटू और मैकइंटायर की राइवलरी अभी भी चल रही है. आज तक ये पता नहीं चल पाया है कि फाटू के ऊपर बैकस्टेज किसने हमला किया.

विज्ञापन

जे उसो पर हमला

फरवरी 2026 में जे उसो के ऊपर किसी ने बैकस्टेज हमला कर दिया था. SmackDown की शुरुआत में उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाते हुए देखा गया. इस अटैक की वजह से वो मेंस चैंबर मैच में अपनी जगह नहीं बना पाए. उनकी जगह बाद में लोगन पॉल ने ली. जे ने बाद में वापसी कर ली थी. हालांकि, अभी तक ये नहीं पता कि जे के ऊपर बैकस्टेज हमला करने वाला शख्स कौन था. ये भी एक मिस्ट्री है.

एडम पीयर्स का फोन

एडम पीयर्स Raw के जनरल मैनेजर हैं. वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. शो में हमेशा वो बिजी रहते हैं. उनकी भी एक मिस्ट्री छिपी हुई है. कुछ समय पहले पीयर्स फोन में किसी मिस्ट्री शख्स से बात कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि कोई नई स्टोरीलाइन शुरू होगी. कुछ हफ्ते बाद पता नहीं चला कि पीयर्स किससे फोन पर बात करते थे. इस कहानी को कंपनी ने ऐसे ही बीच में गायब कर दिया. ये भी एक रहस्यमयी घटना है, जिसका जवाब आजतक नहीं मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ