'मैंने खुद Brock Lesnar से सुप्लेक्स मारने का निवेदन किया', 30 साल के WWE रेसलर का चौंकाने वाला खुलासा

सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर ने कुछ WWE स्टार्स को सुप्लेक्स लगाए थे. एक फेमस स्टार ने अब द बीस्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने द बीस्ट से एक खास निवेदन किया था.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं. हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करने का सपना देखता है. हालांकि, ये सौभाग्य सभी को नहीं मिल पाता है. फेमस यूट्यूबर और WWE स्टार लोगन पॉल ने इस बार चौंकाने वाला खुलासा किया है. लोगन ने कहा कि उन्होंने बैकस्टेज लैसनर से उन्हें मैच में सुप्लेक्स लगाने का अनुरोध किया था. लोगन ने कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात थी.

विज्ञापन

WWE स्टार लोगन पॉल ने क्या कहा?

31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में मेंस रॉयल रंबल मैच का आयोजन हुआ था. मुकाबले में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की थी. लैसनर ने आकर कुछ स्टार्स को तगड़े सुप्लेक्स लगाए, जिसमें लोगन पॉल भी शामिल थे. ब्रॉक को बाद में एलए नाइट और कोडी रोड्स ने एलिमिनेट किया. Impaulsive के हालिया एपिसोड में लोगन ने मेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा, “मुझे रोमन रेंस ने एलिमिनेट किया. मुझे कहना होगा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात थी. मुझे ब्रॉक लैसनर ने सुप्लेक्स भी लगाया. ये बहुत शानदार था. ये सब देखना अच्छा लगता है. उनकी भी पिटाई हुई. ऐसा एक बार तो होना ही था. उन्हें पता था कि ये एक एकसान था. मैंने उनसे बैकस्टेज कहा था क्या आप मुझे सुप्लेक्स लगा सकते हो. ये हमेशा मेरे लिए एक सम्मान की बात है”.

विज्ञापन

WWE Raw में होगी ब्रॉक लैसनर की एंट्री?

मेंस रॉयल रंबल मैच में बवाल मचाने के बाद से अभी तक टीवी पर ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लैसनर की बुकिंग रंबल मैच में ठीक नहीं की गई थी. खैर अब लैसनर 23 फरवरी 2026 को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं. लैसनर अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा ऐलान वहां पर कर सकते हैं. हो सकता है कि वो चैंबर मैच में हिस्सा लेने की बात कह दें. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. उनके विरोधियों पर खतरा मंडरा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ