The Undertaker लाइटें बंद होने के बाद अचानक WWE रिंग में कैसे आ जाते हैं? देखें खास Video

WWE में द अंडरटेकर का कैरेक्टर सबसे खास माना जाता है. खासकर उनकी एंट्री शानदार है. जब वो आते हैं तो लाइट्स बंद हो जाती है. इसके बाद वो रिंग में दिखते हैं. बहुत लोगों को पता नहीं होगा कि आखिक ऐसा कैसे होता है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

कैसे होती है द अंडरटेकर की एंट्री?

The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर ने करीब 30 साल तक फैंस का मनोरंजन किया. कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया. टेकर का कैरेक्टर सबसे अलग था. ऐसा आगे जाकर देखना काफी मुश्किल है. उनकी एंट्री बहुत ही गजब की है. वो आते हैं तो एरीना में अंधेरा हो जाता है. जब लाइट्स ऑन होती हैं तो वो रिंग के बीच में खड़े हुए नज़र आते हैं. सालों से इसे लेकर चर्चा चल रही है कि आखिर टेकर ऐसा कैसे करते हैं. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE रिंग में कैसे होती है द अंडरटेकर की एंट्री?

अंडरटेकर ने अलग-अलग तरह के कैरेक्टर अपने करियर में निभाए हैं. उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. विंस मैकमैहन के हमेशा वो चहेते रहे. टेकर की एंट्री से पहले घंटी बजती है और एरीना में लाइट्स बंद हो जाती हैं. टेकर की जगह रिंग के नीचे पहले से तय की जाती है. कभी-कभार वो फैंस के बीच भी मौजूद रहते हैं. ज्यादातर रिंग के नीचे से ही वो आते हैं. टेकर 10 सेकेंड में इस काम को अंजाम देना होता है. लाइट बंद होने के बाद तुरंत ही रिंग में एक खतरनाक अवस्था में खड़ा होना आसान काम नहीं है. टेकर ने इसका बहुत अभ्यास किया है. रिंग के नीचे WWE के कुछ कर्मचारी भी काम करते हैं जो समय-समय पर रेसलर्स को निर्देश देते हैं. टेकर जब जाते हैं तब भी एरीना की लाइट बंद हो जाती है. वो तुरंत ही रिंग के नीचे चले जाते हैं. या फिर फैंस के बीच से बैकस्टेज भाग जाते हैं.

विज्ञापन

WWE में अंडरटेकर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

WWE में अंडरटेकर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रेसलमेनिया में लगातार उन्होंने 21 मैचों में जीत हासिल की थी. उनकी स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने खत्म किया था. लैसनर ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच साल 2020 के रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था. इसके बाद WWE टीवी पर उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन कभी मैच नहीं लड़ा. अब वो रिटायर हो चुके हैं. 2022 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. टेकर मौजूदा समय में बैकस्टेज युवा स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ