हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE में Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने The Rock को मैच के लिए दी चुनौती, 2 साल पहले हो चुकी है टक्कर
WWE
WWE में Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने The Rock को मैच के लिए दी चुनौती, 2 साल पहले हो चुकी है टक्कर
रेसलिंग की दुनिया में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने हमेशा अपने काम से सभी का दिल जीता. हर कोई उनके साथ मैच लड़ना चाहता है. एक फेमस स्टार ने उन्हें सिंगल मैच के लिए चुनौती पेश की है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय तक उन्होंने यहां पर काम किया. पिछले कुछ सालों में वो एक्टिव रहे हैं. उन्होंने मैच भी लड़ा. रॉक के साथ हर कोई रिंग शेयर करना चाहता है. ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिल पाता है. रॉक बहुत जल्द WWE से रिटायरमेंट भी ले सकते हैं. अगले साल कंपनी में वो अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं. खैर एक फेमस स्टार ने रॉक को मैच के लिए चुनौती दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE दिग्गज द रॉक को किसने दी चुनौती?
Club Shay Shay को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की. रेसलमेनिया 40 के नाइट-1 में रॉलिंस और कोडी रोड्स ने मिलकर रोमन रेंस और द रॉक का सामना किया था. मेन इवेंट में हुए इस मैच में रॉलिंस और कोडी को हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले को याद करते हुए रॉलिंस ने कहा, “कुछ साल पहले द रॉक के साथ रेसलिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था. अगर वो तैयार हैं तो मैं उनके साथ सिंगल मैच लड़ना चाहता है. ये बहुत ही रोमांचक होगा. टैग टीम मैच तो बहुत शानदार था. द रॉक के साथ रेसलमेनिया के मेन इवेंट में होना बहत ही शानदार अनुभव था. ये मेरी ख्वाहिशों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है. अगर सिंगल मैच मिल जाए तो और बढ़िया रहेगा”.
पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. रॉक ने कोडी को उन्हें अपनी आत्मा सौंपने का ऑफर दिया था. कोडी ने इसके लिए मना कर दिया था. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. रॉक ने सीना के साथ मिलकर उनका बुरा हाल कर दिया था. इसके बाद से WWE टीवी पर रॉक अभी तक नज़र नहीं आए हैं. फैंस इस बात से बहुत नाराज हैं.