WWE इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फिनिशर जिनसे रेसलर की जा सकती है जान, कुछ को कंपनी ने कर दिया बैन

WWE रिंग में हर किसी रेसलर को जीत हासिल करने के लिए विरोधी को फिनिशिंंग मूव लगाना पड़ता है. इनका इस्तेमाल सभी को बहुत ही सावधानी से करना होता है. हम आपको यहां WWE इतिहास के पांच सबसे खतरनाक फिनिशिर के बारे में बताएंंगे.

WWE

WWE के खतरनाक फिनिशिंग मूव

Dangerous WWE Finishers: WWE में किसी भी स्टार को टॉप पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. अपने कैरेक्टर से लेकर रिंग में हर एक्शन का खास ख्याल रखना होता है. आपने देखा होगा कि कोई भी रेसलर अपने विरोधी को मात देने के लिए फिनिशिंग मूव का प्रयोग करता है. इसके जरिए पिन करके तीन काउंट के बाद जीत मिल जाती है. रेसलर्स कई तरह के मूव्स का इस्तेमाल करते हैं. कुछ ऐसे मूव्स जिन्हें बहुत खतरनाक माना जाता है. छोटी सी गलती से जान भी जा सकती है. यहां हम आपको पांच खतरनाक फिनिशर के बारे में बताएंगे जिनसे किसी की जान भी जा सकती है.

विज्ञापन

पंट किक

रैंडी ऑर्टन हमेशा अपने दुश्मन को धराशाई करने के लिए आरकेओ का इस्तेमाल करते हैं. ऑर्टन जब ज्यादा गुस्से में होते हैं तो वो पंट किक लगाते हैं. ये बहुत ही खतरनाक मूव माना जाता है. ऑर्टन विरोधी के सिर पर सीधे लात मारते हैं. ऑर्टन के इस मूव को कंपनी ने कई साल तक बैन भी कर दिया था. पिछले कुछ सालों में उन्होंने बहुत कम इसका इस्तेमाल किया है. इस मूव से कई बार रेसलर्स के सिर पर गहरी चोट लगी हुई है.

विज्ञापन

स्टॉम्प

WWE में स्टॉम्प फिनिशर के लिए सैथ रॉलिंस को जाना जाता है. 1999 में इस मूव को रेसलर जेम्स हैरिसन सबसे पहले लेकर आए थे. रॉलिंस इसके जरिए घुटनों के बल बैठे अपने विरोधी के चेहरे को पैर से रिंग में पटकते हैं. ये भी बहुत ही खतरनाक फिनिशर माना जाता है. इस मूव को कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था. अब इसे फिर से लागू कर दिया गया है.

विज्ञापन

स्टाइल्स क्लैश

स्टाइल्स क्लैश भी बहुत खतरनाक फिनिशर मूव माना जाता है. एजे स्टाइल्स की वजह से ये काफी फेमस हुआ. WWE में इसका प्रयोग सबसे पहले मिशेल मैक्कूल ने किया. इस मूव में विरोधी को उल्टा उठाकर पांव से उसकी बाहों को पकड़कर उसे रिंग में पटक दिया जाता है. इस मूव से एक बार रेसलर की गर्दन भी टूट गई थी. स्टाइल्स ने अभी तक इसका प्रयोग बहुत ही अच्छे ढंग से किया है.

पाइलड्राइवर

पाइलड्राइवर भी सबसे खतरनाक मूव माना जाता है. इसमें विरोधी को उल्टा करके सिर के बल नीचे गिराया जाता है. इसमें गर्दन टूटने की संभावना रहती है. कुछ साल तक इस मूव को भी बैन कर दिया गया था. स्टोन कोल्ड को एक बार इससे झटका लगा था. WWE में कई रेसलर्स ने इसका प्रयोग किया है. टेकर का टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर थोड़ा सुरक्षित माना जाता है. इसका प्रयोग केविन ओवेंस भी कभी-कभी करते हैं.

विज्ञापन

पेडिग्री

पेडिग्री फिनिशिंग मूव से भी इंजरी का खतरा रहता है. ये मूव ट्रिपल एच की वजह से काफी प्रसिद्ध हुआ. ट्रिपल एच से पहले भी कई स्टार्स ने इसका प्रयोग किया था. ये एक डबल अंडर फेस बस्टर मूव है. इस मूव में भी चेहरे पर इंजरी का खतरा रहता है. ट्रिपल एच ने हमेशा इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से किया. सैथ रॉलिंस भी कई बार इसका इस्तेमाल कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ