Penta: WWE के लिए 2026 अभी तक शानदार रहा है. नए स्टार्स को पुश दिया गया है. पेंटा ने भी अभी तक अच्छा काम किया है. उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है. बतौर चैंपियन उनका रन जबरदस्त रहा है. सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. पेंटा ने पिछले साल की शुरुआत में हो कंपनी में डेब्यू किया था. आते ही उन्होंने दर्शकों के दिल में अपने लिए जगह बना ली. उनकी एंट्री भी तगड़ी रहती है. खैर अब चैंपियन के रूप में पेंटा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE स्टार पेंटा ने किया कमाल
बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पेंटा को 100 दिन पूरे हो गए हैं. उन्होंने अपने WWE करियर में धमाकेदार उपलब्धि हासिल की है. पेंटा ने 2 मार्च 2026 को हुए Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया था. सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तक वो अपनी चैंपियनशिप को 9 बार डिफेंड कर चुके हैं. ये बहुत ही बढ़िया बात है. पेंटा का टाइटल रन लंबा जाने वाला है. उनके काम को देखकर बैकस्टेज भी सभी खुश हैं.
ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar और Roman Reigns से अकेले भिड़ेगा ये रेसलर! दिग्गज ने किया चौंकाने वाला दावा
पेंटा का WWE Raw में हुआ बड़ा मैच
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा मैच हुआ था. वहां पर पेंटा ने रे मिस्टीरियो के खिलाफ अपने टाइटल को दांव पर लगाया. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच में खूब एक्शन देखने को मिला. अंत में पेंटा ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद रुसेव और ईथन पेज ने दोनों के ऊपर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए ड्रेगन ली आए, लेकिन सफलता नहीं मिली. चैड गेबल ने आकर रुसेव और पेज की हालत खराब की. हैरान करने वाली बात ये है कि रुसेव ने मिस्टीरियो का मास्क निकाल दिया.
ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार ने अचानक कहा फैंस को ‘अलविदा’, चैंपियनशिप हारने के बाद उठाया चौंकाने वाला कदम!
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
4 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
17 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
23 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines