WWE सुपरस्टार ने अचानक कहा फैंस को 'अलविदा', चैंपियनशिप हारने के बाद उठाया चौंकाने वाला कदम!

Tatum Paxley Bids Goodbye to NXT: WWE सुपरस्टार टैटूम पैक्सली ने अपने NXT करियर को लेकर चौंकाने वाला कदम उठाया है. हाल ही में NXT के एपिसोड में वो चैंपियनशिप हार गईं. इसके बाद उन्होंने फैंस को अलविदा कहा.

Tatum Paxley Bids Goodbye to NXT

WWE स्टार ने कहा NXT को अलविदा

Tatum Paxley Bids Goodbye to NXT: WWE सुपरस्टार टैटूम पैक्सली ने NXT फैंस को अलविदा कह दिया है. NXT के हालिया एपिसोड में टैटूम धमाकेदार मैच का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप दांव पर लगी थी. इस मैच में पैक्सली को हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद वो बेहद निराश नजर आईं. उन्होंने NXT फैंस को गुडबाय कहा. ऐसा लग रहा है कि अब वह यह ब्रांड छोड़कर WWE मेन रोस्टर में एंट्री कर सकती हैं.

विज्ञापन

NXT के एपिसोड में पैक्सली की हार

WWE NXT के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में टैटूम पैक्सली की भिड़ंत जारिया से हुई. इस मुकाबले में NXT वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप दांव पर लगी थी. यह मुकाबला काफी शानदार रहा और लंबे समय तक चला. अंत में जारिया ने पैक्सली को स्पीयर और F5 देकर चारों खाने चित किया और जीत दर्ज करते हुए नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती.

विज्ञापन

मैच के बाद टूटा टैटूम पैक्सली का दिल

वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप हारने के बाद टैटूम पैक्सली ने चौंकाने वाला कदम उठाया. वो हार से निराश थीं और भावुक नजर आईं. उन्होंने NXT के अपने सभी फैंस को गुडबाय कहा और रिंगसाइड पर मौजूद फैंस से बात की. इसके बाद वह अपनी एंट्रेंस थीम के साथ बैकस्टेज चली गईं. टैटूम का 94 दिनों का टाइटल रन समाप्त हो गया.

विज्ञापन

क्या होगा टैटूम पैक्सली का WWE में अगला कदम?

टैटूम पैक्सली ने जिस तरह NXT को अलविदा कहा, ऐसा लग रहा है कि वो अब WWE में अलग लेवल पर जा रही हैं. वह अब WWE में अगले स्तर पर कदम रख सकती हैं. Raw और SmackDown के आने वाले एपिसोड में एडम पीयर्स और निक एल्डिस उन्हें अपने-अपने ब्रांड के लिए साइन करने की कोशिश कर सकते हैं. पैक्सली एक टॉप बेबीफेस के रूप में शानदार शुरुआत कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ