WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar और Roman Reigns से अकेले भिड़ेगा ये रेसलर! दिग्गज ने किया चौंकाने वाला दावा

WWE का समरस्लैम इवेंट बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ओबा फेमी के मैच पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इसे लेकर अब एक दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE दिग्गजों को लेकर बयान (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar & Roman Reigns: WWE में इस समय ओबा फेमी छाए हुए हैं. ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. वहीं किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी वो पहुंच गए हैं. फेमी को बढ़िया पुश दिया जा रहा है. WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है, जिसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. फैंस इसे लेकर अभी से उत्साहित दिख रहे हैं. बड़े मुकाबले वहां पर होंगे. फेमी के मैच पर भी अब सभी की नजरें रहेंगी. उनके मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी हुई है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज का बड़ा बयान

Busted Open पॉडकास्ट को हाल ही में बुरी रे ने अपना सुझाव दिया. उन्होंने SummerSlam 2026 में ओबा फेमी के मैच को लेकर अपनी बात रखी. बुली रे ने कहा, “मैं चाहता हूं कि ओबा फेमी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीते. इसके बाद ब्रॉक लैसनर उनके ऊपर बुरी तरह हमला करें. वो फेमी को दस एफ-5 लगाएंगे. ओबा समरस्लैम में रोमन रेंस का सामना करेंगे. ब्रॉक के हमले से भी वो गुस्से में हैं. ओबा कह सकते हैं कि वो पहले दिन लैसनर का सामना करेंगे. अगर लैसनर को फेमी हरा देते हैं तो वो रिटायर हो जाएंगे. लैसनर अगर फेमी को हरा देते हैं तो उन्हें नंबर वन कंटेंडर का मौका मिलेगा और वो समरस्लैम की दूसरी हात रोमन का सामना करेंगे. ये चीज फेमी को मेगा स्टार बना सकती है”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार ने अचानक कहा फैंस को ‘अलविदा’, चैंपियनशिप हारने के बाद उठाया चौंकाने वाला कदम!

ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी चल रही है जोरदार

ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. फैंस को बहुत मजा आ रहा है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हरा दिया था. हाल ही में क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी का हराया. अब इनकी दुश्मनी बराबरी पर आ गई है. दोनों के बीच तीसरा और फाइनल मैच होना पक्का है. बहुत जल्द इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ