हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 फुट 3 इंच के WWE जायंट ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही, 13 स्टार्स का सपना तोड़कर जीता बड़ा मैच

WWE स्टार AAA Triplemanía XXXIII ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. लंबे समय बाद उनकी इन-रिंग एक्शन में वापसी देखने को मिली है.

विज्ञापन
ओमोस की वापसी

Omos: WWE ने इस महीने की शुरुआत में मैक्सिकन प्रमोशन AAA का ऑफिशियल रूप से अधिग्रहण कर लिया था. इसके बाद पहली बार Triplemania XXXIII इवेंट का आयोजन किया गया. WWE स्टार्स का भी वहां पर जलवा देखने को मिला. एक अच्छी खबर यह है कि 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट ओमोस ने इन-रिंग एक्शन में वापसी कर ली है. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. अलग अंदाज में वह इस बार दिखे. रिंग में आते ही उन्होंने बवाल भी मचाया और बड़ी उपलब्धि हासिल की.

ओमोस ने बड़े मैच में की एंट्री

पिछले कुछ महीनों से ओमोस के फ्यूचर की चिंता सभी को थी. पिछले साल अप्रैल में वह अंतिम बार WWE टीवी पर दिखाई दिए थे. आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच में उन्होंने हिस्सा लिया था. कई लोग सोच रहे थे कि क्या WWE में ओमोस का करियर चुपचाप खत्म हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है. AAA के सबसे बड़े स्टेज में आकर उन्होंने कई सवालों के जवाब दे दिए.

Triplemania XXXIII इवेंट की शुरुआत में Copa Bardahl मैच हुआ. यह WWE के रॉयल रंबल मैच जैसा था. 14 रेसलर्स ने इसमें हिस्सा लिया, जो समय-समय पर एक्शन में आते रहे. ओमोस ने भी इस मुकाबले के जरिए वापसी की. उनका मैच में दबदबा देखने को मिला. कोई भी उन्हें ज्यादा टक्कर नहीं दे पाया. अंत में 13 अन्य स्टार्स को हराकर ओमोस ने ही Copa Bardahl मैच अपने नाम किया. अपने करियर में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

क्या ओमोस को WWE द्वारा मिलेगा पुश?

ट्रिपल एच के एरा में WWE में ओमोस का करियर कुछ खास नहीं रहा है. बहुत कम वह WWE टीवी पर दिखाई दिए हैं. विंस मैकमैहन ने उनकी बुकिंग जरूर तगड़ी की थी. मेन रोस्टर में ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों के साथ उनका मुकाबला हो चुका है. इसके अलावा वह एजे स्टाइल्स के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमा चुके हैं. AAA में ओमोस ने अब वापसी कर ली है. हो सकता है कि बहुत जल्द वह WWE टीवी पर भी दिखाई दें. ट्रिपल एच इस बार उन्हें तगड़ा पुश दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE से ब्रेक लेकर छुट्टी मनाने ग्रीस पहुंचे Triple H, Stephanie McMahon और बेटियों के साथ खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola