WWE से ब्रेक लेकर छुट्टी मनाने ग्रीस पहुंचे Triple H, Stephanie McMahon और बेटियों के साथ खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

WWE दिग्गज ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं. लंबे समय बाद दोनों दिग्गज अपनी बेटियों के साथ छुट्टियां मनाते हुए नज़र आए हैं.

THE GAME (2)

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन

Triple H: 2022 में ट्रिपल एच ने WWE में हेड ऑफ क्रिएटिव की गद्दी संभाली थी. तब से वह लगातार काम कर रहे हैं. उनके एरा में WWE को तगड़ी सफलता मिल रही है. यूएस के बाहर भी अब कंपनी का जबरदस्त बिजनेस चल रहा है. बड़ी जिम्मेदारी के चलते ट्रिपल एच का काम से ब्रेक ले पाना काफी मुश्किल है. हालांकि, इस बार उन्होंने लंबे समय बाद वैकेशन के लिए छुट्टी ली है. वह अपनी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन और बच्चों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं. उनकी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन

अपने परिवार के साथ नज़र आए ट्रिपल एच

ट्रिपल एच और उनकी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को अपनी बेटियों के साथ यॉट पर यूरोपियन वैकेशन का आनंद लेते हुए इस बार देखा गया. लंबे समय बाद द गेम की इस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं. समय की कमी के कारण बहुत कम वैकेशन पर वह जा पाते हैं. आपको बता दें इस महीने के अंत में Raw और SmackDown का आयोजन यूरोप में होगा. इंग्लैंड, आयरलैंड और फ्रांस में शो का प्रसारण होगा. Clash in Paris प्रीमियम लाइव इवेंट भी 31 अगस्त को फ्रांस में होने वाला है.

विज्ञापन

यूरोपीय दौरे से पहले ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन अपनी तीन बेटियों के साथ ग्रीस के मायकोनोस में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं. TMZ ने पूरी फैमिली की कुछ तस्वीरें खींचीं, जिसमें वह स्विमसूट पहने यॉट पर आनंद ले रहे हैं. अपने परिवार के साथ वैकेशन में गए द गेम काफी खुश लग रहे हैं. लंबे समय बाद उन्हें यह मौका मिल पाया है.

WWE Clash in Paris 2025 में होंगे बड़े मुकाबले

Clash in Paris 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फ्रांस में हमेशा लोगों को काफी सपोर्ट कंपनी को मिला है. कुछ मुकाबलों का ऐलान भी कर दिया गया है. ट्रिपल एच के राज में अभी तक लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट जबरदस्त रहे हैं. जॉन सीना भी एक्शन में नज़र आने वाले हैं. उनका मुकाबला लोगन पॉल के साथ तय किया गया है. शो के लिए रोमन रेंस को भी एडवर्टाइज किया गया है. हालांकि, अभी तक उनके मैच का ऐलान नहीं किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ