WWE से गायब चल रहे खूंखार रेसलर Jacob Fatu का नया वीडियो आया सामने, दुबले-पतले कुछ यूं आए नज़र

WWE में अक्टूबर 2025 के बाद से जेकब फाटू गायब चल रहे हैं. इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है. बहुत जल्द फाटू वापसी कर सकते हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मस्ती के मूड में लग रहे हैं.

WWE

लंबे समय बाद दिखे जेकब फाटू

विज्ञापन

Jacob Fatu: 17 अक्टूबर 2025 को WWE SmackDown में बैकस्टेज किसी ने जेकब फाटू पर खतरनाक अटैक कर दिया था. उनके मुंह से खून निकल रहा था. इसके बाद से WWE टीवी से वो गायब चल रहे हैं. उन्हें लेकर कंपनी ने भी कोई अपडेट नहीं दिया है. उनकी वापसी पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है. खैर लंबे समय बाद खूंखार रेसलर फाटू का एक वीडियो सामने आया है. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

WWE सुपरस्टार जेकब फाटू का नया वीडियो

जेकब फाटू की फिजिक काफी तगड़ी है. वो भारी शरीर के हैं, लेकिन रिंग में उनकी फुर्ती कमाल की है. फाटू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो BYU के कॉलेज फुटबॉल मैच का आनंद ले रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि फाटू काफी दुबले-पतले हो गए हैं. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना वजन कम किया है. फाटू के चेहरे पर मुस्कान है और वो खूब मस्ती कर रहे हैं. एक खास बात है कि उन्होंने अपने लुक में कोई बदलाव नहीं किया है. लंबे बालों में ही वो नज़र आ रहे हैं. उनके फैंस जरूर वीडियो को देखकर खुश हुए होंगे क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा गया.

विज्ञापन

WWE रिंग में कब होगी जेकब फाटू की वापसी?

जेकब फाटू ने पिछले साल जून में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इसके बाद से वो कमाल का काम कर रहे हैं. 2025 में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी अपने नाम की. अक्टूबर में बैकस्टेज फाटू के ऊपर किसने हमला किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. फाटू की वापसी अब 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाले रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकती है. इस इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच का आयोजन भी किया जाएगा. वहां पर किसी नंबर पर फाटू की सरप्राइज एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ