FIFA World Cup 2026: पूरी दुनिया में इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम मची हुई है. 4 जुलाई से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत हो गई है. खैर इस बार कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया, जिसमें से एक केप वर्डे थी. इस टीम सभी का दिल जीत लिया. खासकर उनके अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने बढ़िया खेल दिखाया. WWE स्टार्स की नजरें भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऊपर बनी हुई हैं. सभी अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर कर रहे हैं. WWE के खूंखार रेसलर गुंथर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
WWE स्टार गुंथर ने की तारीफ
केप वर्डे टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रन तगड़ा रहा. स्पेन, उरूग्वे और सऊदी अरब के साथ केप वर्डे ने ड्रा खेला. इसके बाद राउंड 32 में अर्जेंटीना के खिलाफ भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. हालांकि, टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा. केप वर्डे ने अर्जेंटीना की हालत जरूर खराब कर दी थी. गुंथर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वोजिन्हा की तारीफ की. उन्होंने वोजिन्हा को प्लेयर ऑफ वर्ल्ड कप भी कह दिया. आपको बात दें केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने पदार्पण मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सात महत्वपूर्ण बचावों की बदौलत स्पेन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ सुनिश्चित किया था. इसके बाद वोजिन्हा इंटरनेट पर वायरल हो गए. उन्होंने अब गुंथर को भी अपना फैन बना दिया है.
ये भी पढ़ें: WWE के खूंखार रेसलर ने की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी FIFA World Cup 2026!
गुंथर को लगातार मिल रही है हार
गुंथर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. उन्होंने गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया. हालांकि, पिछले कुछ महीने उनके लिए सही नहीं रहे हैं. उन्होंने लगातार तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. क्लैश इन इटली में कोडी रोड्स ने उन्हें अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में हराया. इसके बाद SmackDown में उन्हें हार मिली. हाल ही में हुए नाइट ऑफ चैंपियंस में भी वो चैंपियन नहीं बन पाए.
ये भी पढ़ें: WWE की 6 सबसे खूबसूरत चैंपियंस जो आज भी हैं कुंवारी, हुस्न के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines