WWE की 6 सबसे खूबसूरत चैंपियंस जो आज भी हैं कुंवारी, हुस्न के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल!

WWE का वुमेंस डिवीजन अब काफी मशहूर हो गया है. रोस्टर में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड रेसलर्स हैं. खूबसूरती के साथ इन्होंने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता है. मौजूदा समय में कुछ स्टार्स हैं जिनकी शादी नहीं हुई है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE Womens Champions Not Married: WWE ने पिछले कुछ सालों में वुमेंस डिवीजन को खूब बढ़ावा दिया है. इन्हें अब लगातार मेन इवेंट करने का मौका भी मिल रहा है. कई रेसलर्स की किस्मत चमक भी गई है. खासतौर पर ट्रिपल एच के एरा में वुमेंस रोस्टर को काफी मजबूती मिली है. सभी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रही है. इन्हें फैंस का भी जबरदस्त समर्थन मिलता है. निजी जीवन की बात करें, तो कुछ वुमेंस चैंपियंस हैं जो अभी तक कुंवारी हैं. ये रिलेशन में हैं, लेकिन इन्होंने शादी नहीं की है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव  मॉर्गन2 / 7

लिव मॉर्गन की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है. पिछले कुछ सालों में उन्होंंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है. मौजूदा समय में उनके पास वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने टाइटल जीता था. मॉर्गन के कई अफेयर रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. उन्हें सिंगल रहना ही पसंद है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन

टिफनी स्ट्रेटन3 / 7

टिफनी स्ट्रेटन के लिए 2025 बहुत शानदार रहा था. बतौर वुमेंस चैंपियन उन्होंने बढ़िया काम काम किया. मौजूदा समय में वो वुमेंस यूएस चैंपियन हैं. टिफनी रिलेशन में हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. अपने दर्शकों को वो शादी के लिए लंबा इंतजार करा सकती हैं. टिफनी दिखने में अप्सरा से कम नहीं हैं. (Photo: WWE.com)

सोल रुका

सोल रुका4 / 7

सोल रुका ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में कदम रखा है. उन्हें कंपनी ने पुश भी दिया. बैकी लिंच को हराकर उन्होंने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. रुका भी अभी सिंगल हैं. उनका भी अभी शादी करने का विचार नहीं है. वो फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेज

पेज5 / 7

पेज का वुमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने WWE में वापसी की थी. पेज ने ब्री बैला के साथ मिलकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया. तब से उनका जलवा बरकरार है. पेज 33 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. वैसे उनके कई अफेयर रह चुके हैं. इस वजह से विवादों में भी वो रह चुकी हैं. (Photo: WWE.com)

केंडल ग्रे

केंडल ग्रे6 / 7

केंडल ग्रे ने हाल ही में NXT वुमेंस चैंपियनशिप जीती है. कंपनी ने उन्हें पुश दिया. केंडल अपने काम के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है. केंडल अभी कुंवारी हैं. उनका फोकस भी फिलहाल WWE में बड़ा नाम बनाने का है. इतनी जल्दी शायद वो शादी नहीं करेंगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जारिया

जारिया7 / 7

जारिया के पास अभी NXT वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप है. वो बढ़िया काम कर रही हैं. उनकी बहुत जल्द मेन रोस्टर में भी एंट्री हो सकती है. जारिया 27 साल की हैं. वो रिलेशन में हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन