हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बिजनेस अभी खत्म नहीं हुआ', WWE इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन ने Roman Reigns को ललकारा

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. हर कोई उनकी तारीफ करता है. एक फेमस स्टार ने रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रेंस के साथ हुए पुराने मैच को याद किया और बिजनेस जल्द खत्म करने की बात कही.

विज्ञापन
रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर मौजूदा समय में चर्चा में हैं. आगामी एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट मैच में उनका सामना सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. अगर बैलर चैंपियन बनते हैं तो फिर रेसलमेनिया 42 में उनका सामना रोमन रेंस के साथ होगा. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच प्राप्त किया है. खैर बड़े मुकाबले से पहले बैलर ने रेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

WWE स्टार फिन बैलर ने क्या कहा?

हाल ही में एड्रियन हर्नाडेज को फिन बैलर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर रोमन रेंस को लेकर उन्होंने कहा, “एक प्रोफेशनल रेसलर के रूप में वो बहुत महान हैं. मुझे याद है रेंस के साथ मेरी पहली भिड़ंत Raw में थी, जब मैंने उनके साथ मुकाबला किया. मुझे उस समय एक अलग एहसास हुआ. ये मेरे लिए आंखें खोलने वाला पल था. रोमन एक अलग स्तर पर हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. टॉप रोप पर खराबी के कारण थोड़ी कड़वाहट अभी भी जारी है. अगर टॉप रोप नहीं टूटती तो पता नहीं क्या होता. रोमन रिंग में लेटे हुए थे और उनके ऊपर हमला करने वाला था. मैं उस बात को भूला नहीं हूं. रेंस के साथ अभी मेरा बिजनेस अधूरा है. पंक और रोमन के साथ जो कुछ हो रहा है, उससे मुझे पुरानी चीजें याद आ गईं. ऐसा लगता है कि मुझे अभी भी रेंस से दिक्कत है”.

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस को मिलेंगे बड़े सरप्राइज

विज्ञापन

क्या WWE Elimination Chamber 2026 में चैंपियन बनेंगे फिन बैलर?

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी ने चार बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. वहां पर पंक ने अपने टाइटल को रिटेन किया. बाद में बैलर ने पंक के ऊपर एक मुकाबले में अटैक कर दिया था. बैलर कह चुके हैं कि वो पंक को उनके घर पर हराएंगे. अब देखना होगा कि वो ऐसा कर पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज The Rock हुए मालामाल, इस ग्रुप ने अरबों का खोला खजाना, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola