WWE दिग्गज The Rock हुए मालामाल, इस ग्रुप ने अरबों का खोला खजाना, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

द रॉक WWE में बहुत कम नज़र आते हैं. वो TKO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं. कंपनी से दूर होने के बावजूद रॉक तगड़ा पैसा कमाते हैं. इस बार उनकी दो साल की कमाई का खुलासा हुआ है. आइए आपको बताते हैं.

WWE

द रॉक की सैलरी का खुलासा

The Rock: रेसलिंग की दुनिया में WWE दिग्गज द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. रॉक ने कई सालों तक रिंग में जबरदस्त स्किल दिखाकर सभी का दिल जीता. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा. वहां पर वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बने. जनवरी 2024 में रॉक ऑफिशियल तौर पर TKO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए. WWE के साथ उन्होंने सर्विस एग्रीमेंट साइन किया. रॉक की कमाई अब जबरदस्त हो गई है. 2024 और 2025 में उन्हें TKO से मिली सैलरी का खुलासा हो गया है

विज्ञापन

WWE दिग्गज द रॉक की धमाकेदार कमाई

द रॉक को TKO में बहुत बड़ा शेयर है. TKO द्वारा यूएस सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमीशन के साथ सालाना रूप से दाखिल की गई रिपोर्ट के अनुसार रॉक को दो साल में टीकेओ के शेयर के रूप में 21.7 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब) प्राप्त हुए हैं. 2024 में 21.7 मिलियन डॉलर और 2025 में 4 मिलियन डॉलर. इसके अलावा रॉयल्टी के रूप में द रॉक को हर साल 900,000 डॉलर मिले हैं. WWE ने कंपनी के लिए काम करने के दौरान उनके ट्रेवल का खर्चा भी दिया है. इसके तहत 2024 में 2.6 मिलियन डॉलर और 2025 में 600,000 डॉलर उन्हें मिले. 2024 में उन्होंने रेसलमेनिया तक लगातार काम किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘आखिरी डील होगी’, WWE Elimination Chamber 2026 से पहले Cody Rhodes ने फोड़ा रिटायरमेंट बम!

WWE टीवी पर अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?

द रॉक ने साल 2024 में WWE में जबरदस्त काम किया था. कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी. रॉक का साथ रोमन रेंस ने दिया था. रॉक WWE में अंतिम बार पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में नज़र आए थे. वहां पर रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर जॉन सीना ने हील टर्न लिया था. इसके बाद से रॉक टीवी से गायब हैं. वो कोडी और सीना की राइवलरी में भी नहीं दिखे. इस बात से फैंस उनसे खुश नहीं हैं.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ