---विज्ञापन---

WWE angle-right

सिर्फ IPL नहीं…WWE में भी छाया वैभव सूर्यवंशी का नाम! RR vs SRH एलिमिनेटर से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला ‘पावर बूस्ट’

हाल ही में WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने जसप्रीत बुमराह की टी-शर्ट पहनकर जिम में खूब पसीना बहाया था. उनका वीडियो खूब वायरल हुआ. अब वो एक युवा स्टार का समर्थन करते हुए नज़र आए हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

Drew McIntyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर का बड़ा नाम है. 2020 के बाद से अभी तक उन्होंने बढ़िया काम किया है. समय-समय पर उन्हें तगड़ा पुश भी दिया गया. खैर आप सभी जानते हैं कि मैकइंटायर क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. खासतौर पर वो भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत पसंद करते हैं. कुछ बड़े मौकों पर उन्होंने टीम का समर्थन भी किया है. एक बार फिर मैकइंटायर ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस बार वो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टी-शर्ट पहनकर जिम में पसीना बहा रहे हैं.

WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने किया वैभव सूर्यवंशी का समर्थन

भारत में इस समय IPL 2026 की धूम मची हुई है. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने गुजरात को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. बहुत जल्द राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा. आप जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए खूब तबाही मचाई हुई है. वो 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. 15 साल की उम्र में पूरी दुनिया में वो छा गए हैं. खैर एलिमिनेटर मैच से पहले ड्रू मैकइंटायर ने सूर्यवंशी का हौसला बढ़ाया है. मैकइंटायर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो जिम में वर्कआउट कर रहे हैं. उन्होंने सूर्यवंशी की टी-शर्ट जर्सी नंबर 03 पहनी हुई है. मैकइंटायर इसके जरिए भारतीय क्रिकेटर को अपना समर्थन दे रहे हैं. मैकइंटायर का ये वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 के पहले घंटे में होने वाले 2 मैचों का ऐलान, जानिए Roman Reigns का कब होगा मुकाबला?

---विज्ञापन---

मैकइंटायर ने कुछ दिन पहले पहनी थी बुमराह की टी-शर्ट

ड्रू मैकइंटायर कुछ दिन पहले भी इंटरनेट पर छाए हुए थे. वो जसप्रीत बुमराह की टी-शर्ट पहनकर एक्सरसाइज कर रहे थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था. मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा, “मैं बाइसेप्स बना रहा हूं. गो बूम”. मैकइंटायर के इस वीडियो ने भी सभी का दिल जीता था. फिलहाल मैकइंटायर रेसलमेनिया 42 के बाद से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. देखना होगा कि रिंग में उनकी वापसी कब होती है.

ये भी पढ़ें: Triple H की वो 5 गलतियां जिसने इस हफ्ते के WWE Raw एपिसोड का कर दिया ‘बेड़ागर्क’!

---विज्ञापन---

First published on: May 27, 2026 07:37 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola