WWE Clash in Italy 2026 के पहले घंटे में होने वाले 2 मैचों का ऐलान, जानिए Roman Reigns का कब होगा मुकाबला?
WWE Clash in Italy 2026 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. कंपनी ने वहां पर इस बार बड़े मुकाबले बुक किए हैं. चैंपियनशिप मैच भी होने वाले हैं. खैर WWE ने ये बता दिया है कि शो की शुरुआत में कौन से मैच होंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. पहली बार WWE द्वारा इटली में प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जा रहा है. कंपनी इसे शानदार बनाना चाहती है. इस वजह से ही शो में पांच बड़े मैच रखे हैं. अब सोचिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे टॉप स्टार्स वहां पर नज़र आने वाले हैं. ये दोनों जहां रहते हैं, वहां बवाल होना पक्का है. खैर Raw के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान कंपनी इस बात का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि Clash in Italy 2026 के पहले घंटे में कौन से दो मुकाबले होंगे. आइए आपको बताते हैं.
कोडी रोड्स vs गुंथर
2 / 6WWE Clash in Italy 2026 की शुरुआत में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है. इस बार कोडी के टाइटल पर खतरा मंडरा रहा है. उनकी बादशाहत को गुंथर खत्म कर सकते हैं.
रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल
3 / 6WWE Clash in Italy 2026 के पहले घंटे में दूसरा मुकाबला रिया रिप्ली और जेड कार्गिल का होगा. रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को कार्गिल के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में रिप्ली ने कार्गिल को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था. इस रीमैच में खूब मजा आएगा.
रोमन रेंस का मैच कब होगा?
4 / 6उम्मीद के मुताबिक WWE Clash in Italy 2026 के मेन इवेंट रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रीमैच होगा. इस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में खूब मजा आने वाला है. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है.
ब्रॉक लैसनर भी मचाएंगे धमाल
5 / 6WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करने वाले हैं. उनका रीमैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. पिछले हफ्ते Raw में लैसनर ने वापसी करते हुए फेमी के ऊपर खतरनाक हमला किया था. इस हफ्ते दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया गया है.
क्या सोल रुका बनेंगी नई चैंपियन?
6 / 6बैकी लिंच भी अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. इस बार बैकी के टाइटल रन का अंत हो सकता है. रुका को बड़ा पुश दिया जा सकता है. वो नई वुमेंस आईसी चैंपियन बन सकती हैं. कंपनी ने इस चीज के संकेत दे दिए हैं.