Triple H की वो 5 गलतियां जिसने इस हफ्ते के WWE Raw एपिसोड का कर दिया 'बेड़ागर्क'!

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड ठीक रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. रोमन रेंस भी एपिसोड में नज़र आए. मेन इवेंट भी शानदार रहा. कुछ गलतियां भी ट्रिपल एच ने की, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.

WWE
1 / 6
WWE Raw में हुईं गलतियां

WWE Raw Big Mistakes: WWE Clash in Italy 2026 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. वुमेंस डिवीजन ने एक बार फिर प्रभावित किया. पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. एलए नाइट भी इस बार शो में नज़र आए. जिमी उसो के सात उनकी जुबानी जंंग देखने को मिली. खैर आपको बताते हैं कि ट्रिपल एच ने शो में कौन सी गलतियां कीं.

विज्ञापन

रोमन रेंस-जेकब फाटू के बीच ब्रॉल ना होना

रोमन रेंस-जेकब फाटू के बीच ब्रॉल ना होना2 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी को अभी तक कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है. इनके बीच लगातार हाथापाई देखने को मिली हैं. इस हफ्ते ऐसा कुछ नहीं हुआ. दोनों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और एक-दूसरे की बेइज्जती की. ट्रिपल एच ने दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल बुक करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ये बड़ी गलती देखने को मिली.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का ना आना

ब्रॉक लैसनर का ना आना3 / 6

पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए Raw में ओबा फेमी को अपना शिकार बनाया. इस हफ्ते वो टीवी पर नज़र नहीं आए. एक वीडियो पैकेज के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी. ये कहीं ना कहीं बड़ी गलती रही. लैसनर को शो में आकर फेमी से टक्कर लेनी चाहिए थी.

लिव मॉर्गन की खराब बुकिंग जारी

लिव मॉर्गन की खराब बुकिंग जारी4 / 6

रेसलमेनिया 42 में लिव मॉर्गन ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इस शो को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. मॉर्गन को अभी तक उनका विरोधी नहीं मिला है. वो टैग टीम डिवीजन में काम कर रही हैं. उनकी खराब बुकिंग इस हफ्ते भी जारी रही. ट्रिपल एच ने अपनी इस गलती से मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

विज्ञापन

रुसेव की हार

रुसेव की हार5 / 6

रुसेव बेचारे पिछले कुछ महीनों से बडे़ मैचों में लगातार हार रहे हैं. उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस हफ्ते भी रे मिस्टीरियो के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. रुसेव को अच्छे तरीके से बुक नहीं करके ट्रिपल एच ने बहुत बड़ी गलती की है.

ब्रॉन ब्रेकर का चैंपियन बनना

ब्रॉन ब्रेकर का चैंपियन बनना6 / 6

ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. वो बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. हालांकि, अब ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है. लोगन पॉल की इंजरी की वजह से उन्हें टैग टीम चैंपियन बना दिया गया है. अब वो टैग टीम डिवीजन में काम करेंगे. एक तरह से कहा जाए तो उनका डिमोशन कराया गया है. ये बहुत बड़ी गलती ट्रिपल एच की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन