WWE Star Reaction: FIFA World Cup 2026 के अपने पहले मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो फ्लॉप रहे थे. इसके बाद उनके गेम पर सवाल उठने शुरू हो गए. हालांकि, अब चीजें बेहतर हो गई हैं. रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल करके पुर्तगाल को 5-0 से बड़ी जीत दिलाई. इस मैच में उन्होंने कई खास रिकॉर्ड भी बनाए. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. खुद रोनाल्डो ने कहा कि वो वापस आ गए हैं. रोनाल्डो की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया है. सभी उन्हें लेकर खुश हैं. WWE के एक मौजूदा चैंपियन ने भी दिग्गज फुटबॉलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE के फेमस स्टार की आई प्रतिक्रिया
पूरी दुनिया में FIFA World Cup 2026 को लेकर उत्साह बना हुआ है. मेसी और रोनाल्डो सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं. हर कोई रोनाल्डो को गोल करते हुए देखना चाहता है. रोनाल्डो के फैंस पुर्तगाल के वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार भी कर रहे हैं. खैर उज्बेकिस्तान के खिलाफ रोनाल्डो ने दो गोल किए तो मौजूदा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन एंजेलो डॉकिंस भी खुश हो गए है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘SUIIIIII!!!!!!!) CR7!!’ लिखा. आपको बता दें SUI एक पुर्तगाली शब्द है, जिसका मतलब यस होता है. रोनाल्डा जब गोल करने के बाद हवा में उछलकर जमीन पर दोनों हाथ फैलाकर उतरते हैं तो जोर से SUI चिल्लाते हैं. डॉकिंस ने भी इसी शब्द का प्रयोग कर रोनाल्डो को लेकर अपनी खुशी जताई है.
ये भी पढ़ें: ना Roman Reigns और ना Gunther, WWE SummerSlam 2026 में ये रेसलर करेगा Brock Lesnar को हमेशा के लिए रिटायर!
एंजेलो डॉकिंस बने चैंपियन
एंजेलो डॉकिंस स्ट्रीट प्राफिट्स ग्रुप में मोंटेज फोर्ड के साथ काम करते हैं. कई सालों से इनका जलवा कंपनी में दिख रहा है. दोनों स्टार्स को हाल ही में तगड़ी सफलता मिली है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डॉकिंस और फोर्ड के खिलाफ दांव पर लगाई. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. अंत में सैथ रॉलिंस की मदद से स्ट्रीट प्राफिट्स नए चैंपियन बन गए. अब देखना होगा कि इनका टाइटल रन आगे कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें: Vince McMahon की गलती से Roman Reigns का WWE करियर हो सकता था तबाह! इस दिग्गज की जिद ने ऐसे बदली किस्मत
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines