ना Roman Reigns और ना Gunther, WWE SummerSlam 2026 में ये रेसलर करेगा Brock Lesnar को हमेशा के लिए रिटायर!

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन कुछ ही महीने बाद होने वाला है. फैंस इसे लेकर धीरे-धीरे उत्साहित हो रहे हैं. उम्मीद के मुताबिक ब्रॉक लैसनर वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. आइए आपको बताते हैं कि कौन स्टार उन्हें रिटायर कर सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: रेसलमेनिया 42 के बाद से ब्रॉक लैसनर काफी चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने वहां पर अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए. सभी ने मान लिया कि वो रिटायर हो गए हैं. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने दोबारा वापसी कर चौंका दिया. उन्होंने रिटायरमेंट का नाटक किया था. अब ये बात लगभग पक्की मानी जा रही है कि लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच SummerSlam 2026 में लड़ेंगे. इस बार समर की सबसे बड़ी पार्टी का आयोजन लैसनर के होमटाउन में होने वाला है. एक ऐसा रेसलर हैं जो उन्हें रिटायर कर सकता है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस और गुंथर नहीं करेंगे रिटायर!

रोमन रेंस और गुंथर नहीं करेंगे रिटायर!2 / 6

ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने वाले रेसलर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर गुंथर का नाम है. दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. वहीं रोमन रेंस और लैसनर का इतिहास भी तगड़ा रहा है. रेंस का नाम भी लिया जा रहा है. मौजूदा स्थिति और स्टोरी के हिसाब से इन दोनों का नाम लिस्ट से गायब होता दिख रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Night of Champions 2026 में चीजें होंगी क्लियर

Night of Champions 2026 में चीजें होंगी क्लियर3 / 6

Night of Champions 2026 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में ओबा फेमी और जे उसो की भिड़ंत होने वाली हैं. उम्मीद के मुताबिक इस मैच में ब्रॉक लैसनर वापसी कर फेमी के ऊपर हमला करेंगे. उनकी वजह से फेमी को हार मिल सकती है. वहां से फिर लैसनर और फेमी के बीच तीसरे और अंतिम मैच की नींंव रखी जा सकती है. (Photo: WWE.com)

SummerSlam 2026 से पहले कोई बड़ा इवेंट नहीं

SummerSlam 2026 से पहले कोई बड़ा इवेंट नहीं4 / 6

SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. इसे पहले WWE का कोई बड़ा इवेंट नहीं है. जुलाई में Saturday Night's Main Event होगा, लेकिन इसमें लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच नहीं लड़ेंगे. फेमी और लैसनर के बीच तीसरा मैच भी इस शो में नहीं रखा जाएगा. इससे कहीं ना कहीं अभी तक जो मोमेंटम बनाया है, वो खत्म हो जाएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच

SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच5 / 6

अभी सभी चीजों को देखते हुए ये पक्का लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा और आखिरी मैच SummerSlam 2026 में हो होगा. सबसे बड़ी बात है कि ये लैसनर के करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है. इस तरह से देखा जाए तो फेमी ही लैसनर को रिटायर कर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का किंग ऑफ द रिंग बनना मुश्किल

ओबा फेमी का किंग ऑफ द रिंग बनना मुश्किल6 / 6

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट को जीतने वाले स्टार को समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. अगर ओबा फेमी जीत हासिल करते हैं तो उनका रास्ता फिर अलग हो जाएगा. वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन रोमन रेंस और कोडी रोड्स के खिलाफ जाएंगे. उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ राइवलरी अधर में लटक जाएगी और ऐसा कंपनी होने नहीं देगी. इस लिहाज से देखा जाए तो फेमी का टूर्नामेंट जीतना मुश्किल है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन