---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE ने Royal Rumble 2026 से पहले ही कर दिया बड़े मैच का सत्यानाश, भयंकर गलती से खुला राज

WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. इससे पहले SmackDown का शो भी खत्म हो गया है. कंपनी ने वहां पर एक बड़ी गलती कर खुद को नुकसान पहुंचा दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को सऊदी अरब में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि इस बार बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. ट्रिपल एच ने भी हुंकार भर दी है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. खैर इससे पहले WWE ने एक गलती कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार दी है. SmackDown के शो के दौरान कंपनी ने मेंस रॉयल रंबल मैच में सबसे पहले आने वाले स्टार का खुलासा कर दिया है.

WWE ने की बड़ी गलती

Royal Rumble 2026 का आयोजन पहली बार सऊदी अरब में होने वाला है. इससे पहले WWE ने सऊदी में ही SmackDown की मेजबानी भी की. वहां पर एक ग्राफिक गड़बड़ी के कारण मेंस रॉयल रंबल मैच थोड़ा खराब हो गया है. SmackDown में अपने मैच के लिए एक्सिओम ने एंट्री की. इस दौरान स्क्रीन पर एक ग्राफिक आया, जिसमें रॉयल रंबल की शुरुआत करने वाले रेसलर का नाम था. WWE से गलती से ये ग्राफिक चल गया. ग्राफिक के जरिए पता चला चला कि मेंस रंबल मैच में सबसे पहले ब्रॉन ब्रेकर आएंगे. WWE द्वारा हमेशा रंबल मैच की एंट्रेंस को सरप्राइज रखा जाता है. इस बार कंपनी से बड़ी गलती हो गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Royal Rumble 2026 से पहले The Rock की बेटी ने अचानक WWE को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर मचाई सनसनी

WWE Royal Rumble 2026 में होंगे बड़े मैच

Royal Rumble 2026 में कुल चार मुकाबले होंगे. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के लिए कुछ स्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं. इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच भी मैच होने वाला है. अगर स्टाइल्स हारेंगे तो फिर उन्हें रिटायर होना पड़ेगा. ये मैच काफी तगड़ा होगा. स्टाइल्स के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘हमने कोई तरक्की नहीं की’, Roman Reigns ने WWE दिग्गज Triple H पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

First published on: Jan 31, 2026 10:47 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola