Royal Rumble 2026 से पहले The Rock की बेटी ने अचानक WWE को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर मचाई सनसनी

WWE दिग्गज द रॉक की बेटी ने छह साल पहले कंपनी में एंट्री की थी. इसके बाद से उन्होंने बढ़िया काम किया है. मौजूदा समय में वो NXT की जनरल मैनेजर थीं. अब उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है.

WWE

द रॉक की बेटी का बड़ा फैसला

The Rock daughter Ava: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. सऊदी अरब में फैंस को तगड़ा शो देखने को मिलने वाला है. इससे पहले एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आ रही है. WWE दिग्गज द रॉक की बेटी एवा ने बड़ा ऐलान कर सनसनी मचा दी है. उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया है. एवा के इस फैसले से जरूर सभी चौंक गए होंगे. इसके पीछे का असली कारण अभी सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

WWE NXT में एवा ने किया शानदार काम

एवा ने छह साल पहले WWE ज्वाइन किया था. उन्होंने परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग लेना शुरू किया. 2022 में एवा ने ऑफिशियल तौर पर NXT में डेब्यू किया. वो स्किज्म ग्रुप में शामिल हुई. ग्रुप टूटने के बाद एवा को पुश दिया गया. उन्हें पहले शॉन माइकल्स की सहायक नियुक्त किया गया. दो साल पहले उन्हें NXT का जनरल मैनेजर बनाया गया. वो WWE के इतिहास में सबसे कम उम्र की जनरल मैनेजर बनीं. एवा ने सोशल मीडिया पर ये खबर फैंस को बताई कि उन्होंने WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे ना बढ़ाने का फैसला किया है. एवा ने ऐलान किया कि उन्होंने पिछले मंगलवार को NXT के शो में आखिरी उपस्थिति दर्ज कराई थी. एवा ने फैंस को भी धन्यवाद दिया. एवा ने बताया कि WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे ना बढ़ाने का उनका कठिन फैसला है और ये उनकी लाइफ का महत्वपूर्ण मोड़ है.

विज्ञापन

एवा ने सोशल मीडिया पर दिया बयान

एवा ने सोशल मीडिया पर कहा,”पिछले मंगलवार को WWE NXT में मेरी आखिरी उपस्थिति थी. मेरे इस सफर में मेरा हौसला बढ़ाने, मुझे देखने और मेरा समर्थन करने वाले सभी को लोगों को धन्यवाद. कॉन्ट्रैक्ट को आगे ना बढ़ाने का मेरा निर्णय बहुत कठिन था, लेकिन ये मेरी लाइफ का एक नया मोड़ भी है. एवा बनना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 30 जनवरी, 2026: मेन इवेंट में 10 रेसलर्स ने ढाया कहर, चैंपियन हैलुवा किक से धराशाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ