WWE Raw Results: बैकलैश 2026 से पहले WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को अच्छे मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. बैकलैश को लेकर कहानियों को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
सैथ रॉलिंस ने एंट्री की. वो रिंग में नहीं पहुंच पाए क्योंकि पीछे से ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया. ब्रेकर ने रॉलिंस को खूब पंच मारे. उन्होंने रॉलिंस को स्टील स्टेप्स पर पटका. ब्रेकर ने रिंग के अंदर रॉलिंस को खतरनाक स्पीयर देकर उनकी हालत खराब कर दी.
फिन बैलर का मैच
फिन बैलर का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. मैच के दौरान जजमेंट डे की पूरी टीम रिंग के बाहर खड़ी थी. दोनों स्टार्स ने तगड़े एक्शन से दिल जीता. मैच में लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने दखलअंदाजी की. परेज ने हैमर से बैलर पर हमला किया और ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. इस वजह से बैलर को हार का सामना करना पड़ा.
टैग टीम मैच
आईसी चैंपियन पेंटा और जे’वॉन एवंस का मुकाबला रुसेव और ईथन पेज के साथ हुआ. इस मैच में रुसेव और पेज ने चीटिंग की कोशिश की. इसका फायदा मिला. मैच के अंत में रुसेव ने पेंटा को अनाउंस टेबल पर पटका और रिंग में डाल दिया. इस घटना को रेफनी नहीं देख पाए. रिंग के अंदर पेज ने पेंटा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
एडम पीयर्स का सैगमेंट
एडम पीयर्स ने सोल रुका का रेड ब्रांड में स्वागत किया. रुका ने कहा कि उन्हें वहां पर आकर अच्छा लग रहा है. बैकी लिंच ने एंट्री की. बैकी ने रुका का मजाक बनाया. इसके बाद रुका ने भी लिंच की बेइज्जती की. बैकी ने गलती से पीयर्स को पंच मार दिया. पीयर्स गुस्से में वहां से चले गए. रुका ने मौके का फायदा उठाया और बैकी को अपना फिनिशिंग मूव दे दिया. इससे पहले रुका ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया.
जो हेंड्री का मैच
जो हेंड्री का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. मैच में हेंड्री का दबदबा देखने को मिला. मैच में लोगन पॉल ने आकर हेंड्री पर हमला किया. मैच रद्द कर दिया गया. थ्योरी और पॉल ने हेंड्री पर हमला किया. स्ट्रीट प्राफिट्स ने आकर थ्योरी और पॉल पर हमला किया. ब्रॉन ब्रेकर ने आकर स्ट्रीट प्राफिट्स को धराशाई किया. सैथ रॉलिंस भी वहां पर आए. उन्होंने ब्रेकर पर अटैक किया. हालांकि, अंत में ब्रेकर ने रॉलिंस को स्पीयर लगा दिया.
ओबा फेमी का ओपन चैलेंज
ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब देने के लिए अल्फा अकादमी ने एंट्री की. पहले अकीरा टोजावा ने रिंग में कदम रखा. वो डरकर बाहर चले गए. ओटिस ने फिर फेमी का सामना किया. ओटिस फेमी के सामने ज्यादा टिक नहीं पाए. फेमी ने उनकी हालत खराब करते हुए बहुत जल्द जीत दर्ज कर ली.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
एल ग्रांडे अमेरिकानो, ब्रूटो और जूलियो का मुकाबला लॉस अमेरिकानोस के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में एल ग्रांडे अमेरिकानो, ब्रूटो और जूलियो ने शानदार जीत हासिल की.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. रोमन ने फाटू को समझाने की कोशिश की. रेंस ने कहा कि फाटू बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. रेंस ने ये भी बताया कि कैस उन्होंने ब्लडलाइन को बनाया. फाटू ने जवाब देते हुए कहा कि वो रोमन का सबकुछ छीन लेना चाहते हैं. रेंस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. रोमन ने कहा कि उन्होंने इज्जत कमाई है और सबकुछ मेरा है. फाटू ने रेंस पर हमला किया. रेंस ने चेयर उठाकर फाटू के ऊपर फेंक दी. फाटू का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने रेंस को टोंगन डेथ ग्रिप मूव लगाया और उन्हें टेबल पर पटक दिया. इसके बाद फाटू ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया.
ये भी पढ़ें: John Cena की WWE में धमाकेदार वापसी का ऐलान, इस बड़े शो में आकर फैंस को देंगे तोहफा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines