हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Saturday Night's Main Event के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? दिग्गज की होगी धमाकेदार वापसी

WWE Saturday Night’s Main Event के बाद Raw के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन-कौन से मैच रेड ब्रांड में होंगे.

विज्ञापन
WWE Raw Preview 15 December 2025

WWE Raw Preview: 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वहां पर चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. जॉन सीना और गुंथर के बीच मेन इवेंट में मैच हुआ. सीना के करियर का ये आखिरी मुकाबला था. अब वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. खैर अब सभी की नजरें Raw के आगामी एपिसोड पर होंगी. कंपनी ने शो को बड़ा बनाने के लिए पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. एडम पीयर्स ने भी एक वीडियो के जरिए कुछ चीजों को शो के लिए कंफर्म किया है. ऐसा लगता है कि कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान किया गया है. आइए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या-क्या होगा.

गुंथर और सीएम पंक का दिखेगा दम

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना को गुंथर ने करारी हार दी. 21 साल बाद सीना अपने करियर में टैपआउट हुए. गुंथर ने इससे पहले गोल्डबर्ग को भी रिटायर किया था. सीना को रिटायर के बाद गुंथर का कद और बढ़ गया है. Raw के एपिसोड में इस हफ्ते द रिंग जनरल भी आएंगे. देखना होगा कि कंपनी का उनके लिए अगला प्लान क्या होगा.

Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में हार के बाद से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. कहा गया है कि वो इंजरी के कारण बाहर बैठे हुए हैं. अब उनकी वापसी का ऐलान कर दिया गया है. Raw के एपिसोड में उनकी एंट्री होगी. द विज़न ने अभी तक उनके खिलाफ खूब जहर उगला है. पंक उन्हें करारा जवाब देने के लिए तैयार होंगे. ब्रॉन ब्रेकर के साथ उनका ब्रॉल भी हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज John Cena को भारत ने दी भावुक विदाई, आम और खास ने मानी ‘Hustle, Loyalty, Respect’ की विरासत

WWE Raw के एपिसोड में होंगे बड़े मैच

Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. द उसोज़ का मुकाबला द न्यू डे के साथ होगा. पिछले हफ्ते रोमन रेंस के भाइयों उसोज़ ने न्यू डे पर हमला किया था. अब देखना होगा कि इस बार कौन बाजी मारेगा. मैक्सिकन डुप्री भी आईवी नाईल के खिलाफ विमेंस इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी. बैकी लिंच को हराने के बाद ये उनका पहला टाइटल डिफेंस होगा. शो में रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल की टक्कर भी होगी. पिछले हफ्ते लोगन ने मिस्टीरियो के ऊपर अटैक किया था. स्टेफनी वकेर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ दांव पर लगाएंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE से रिटायरमेंट के बाद John Cena की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की खास तस्वीर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola