हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE ने Roman Reigns के भाइयों के चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान, 2 फेमस स्टार्स की बादशाहत पर मंडराया खतरा

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने एक बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है. दो बड़े स्टार्स की बादशाहत वहां पर खत्म हो सकती है.

विज्ञापन
फेमस WWE स्टार्स को मिला चैंपियनशिप मैच

The Usos: WWE Raw में कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस के भाइयों द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) ने एंट्री कर बड़ा बयान दिया था. दोनों ने कहा कि उनकी टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. आप सभी जानते हैं कि इन्हें टैग टीम डिवीजन में ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है. Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में उसोज़ ने न्यू डे को मात दी. अब बड़ी खबर ये है कि इन्हें टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी मिल गया है. 2025 खत्म होने से पहले दोनों भाई नए चैंपियन बन सकते हैं.

द उसोज़ के पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका

मौजूदा समय में Raw में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली के पास है. 20 अक्टूबर 2025 को दोनों ने जजमेंट डे को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ये ऑफिशियल कर दिया गया है कि स्टाइल्स और ली अपनी चैंपियनशिप को अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में द उसोज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के टाइटल पर अब खतरा मंडरा गया है. शो के दौरान ही बैकस्टेज ली और स्टाइल्स ने कहा कि वो इस मैच का स्वागत करते हैं. दोनों ने कहा कि वो उसोज़ को हराकर अपना टाइटल रिटेन करेंगे.

ये भी पढ़ें:-‘Cody Rhodes की सफलता के पीछे मेरा हाथ’- इंजर्ड स्टार ने WWE चैंपियन को लेकर किया बड़ा दावा

विज्ञापन

द उसोज़ का चैंपियन बनना लगभग तय

ऐसा लगता है कि WWE अपने टैग टीम डिवीजन को मजबूत बनाना चाहता है. इस वजह से ही द उसोज़ का रीयूनियन करा दिया गया है. कंपनी ने जे उसो के सिंगल रन को खत्म कर दिया. उसोज़ का अगले हफ्ते चैंपियन बनना लगभग तय लग रहा है. उसोज़ ने दो साल से अधिक समय बाद टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की है. इससे पहले दोनों स्टार्स ने 28 अप्रैल 2023 को SmackDown में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ मुकाबला लड़ा था. खैर अब सभी की नजरें अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड पर होंगी. देखना होगा कि उसोज़ चैंपियन बन पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 22 दिसंबर, 2025: John Cena का बना भद्दा मजाक, मेन इवेंट में दिग्गजों की शर्मनाक हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola